रायबरेली जिला अस्पताल पर गंभीर आरोप: मरीजों को एक्सपायर ग्लूकोज और इंजेक्शन लगाने का दावा, तीमारदारों ने उठाए सवाल।

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, रायबरेली :- रायबरेली के जिला अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं। मरीजों और तीमारदारों का आरोप है कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों को एक्सपायर ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है और एक्सपायर डेट के इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं, जिससे मरीजों की हालत बिगड़ने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि मार्च 2026 की एक्सपायरी डेट वाले ग्लूकोज मरीजों को चढ़ाए जा रहे हैं। गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज में इस तरह की लापरवाही को लेकर तीमारदारों में नाराजगी है। मरीजों और परिजनों ने जिला अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। मामला रायबरेली जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का बताया जा रहा है। वहीं, इस मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच करता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

  • Related Posts

    रायबरेली में मिलावटी मिठाई पर बड़ी कार्रवाई, 250 किलो से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट।

    रिपोर्टर – शैलेश, उत्तर प्रदेश, रायबरेली :- सरैनी क्षेत्र के भोजपुर कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी और असुरक्षित खाद्य सामग्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई…

    Read more

    सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता।

    रिपोर्टर – रणजीत सिंह, उत्तर प्रदेश :- लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के विकास, जनहित और विभिन्न…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायबरेली में मिलावटी मिठाई पर बड़ी कार्रवाई, 250 किलो से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट।

    रायबरेली में मिलावटी मिठाई पर बड़ी कार्रवाई, 250 किलो से अधिक खाद्य सामग्री नष्ट।

    सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता।

    सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने की कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता।

    शुक्लागंज में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंप।

    शुक्लागंज में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंप।

    पृथ्वीराज नगर में अभी हाल ही में बनी 800 मीटर सीसी सड़क के उपयोग में ली गई गिट्टी मिट्टी बीच सड़क में उबड खाबड़ पड़ी है

    पृथ्वीराज नगर में अभी हाल ही में बनी 800 मीटर सीसी सड़क के उपयोग में ली गई गिट्टी मिट्टी बीच सड़क में उबड खाबड़ पड़ी है

    श्री दगडूशेठ हलवाई गणपती ट्रस्ट का पुलिस मित्र संगठन की ओर से सम्मान ट्रस्ट के चिकित्सा कार्य की सराहना

    श्री दगडूशेठ हलवाई गणपती ट्रस्ट का पुलिस मित्र संगठन की ओर से सम्मान ट्रस्ट के चिकित्सा कार्य की सराहना

    हिजाब की अनिवार्यता धार्मिक प्रथा नहीं, छात्रा की याचिका खारिज।