रिपोर्टर – रणजीत सिंह, रायबरेली :- रायबरेली में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग तक हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे राय गांव में जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट और फायरिंग में घायल हुए लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विवाद के कारणों व फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है।






