Ketan Agarwal Case पुणे के लोनावला स्थित लोहागढ़ में ट्रेकिंग के दौरान कारोबारी परिवार के युवक केतन अग्रवाल की मौत ने लिया एक नया मोड़।

रिपोर्टर – सचिन दुगड, पुणे :- Ketan Agarwal Case पुणे के लोनावला स्थित लोहागढ़ में ट्रेकिंग के दौरान कारोबारी परिवार के युवक केतन अग्रवाल की मौत ने नया मोड़ ले लिया है। पहले इसे हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में हत्या की आशंका सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। जांच में केतन की होने वाली पत्नी सिया गोयल और उसकी एक सहेली का नाम सामने आया है। शादी से कुछ दिन पहले हुई यह घटना अब पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बन गई है..इंदौर के सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी वाला कांड तो याद होगा ही आपको। अब ठीक उसी तरह का मामला महाराष्ट्र के पुणे से सामने आया है। पुणे जिले के लोनावला के पास स्थित लोहागढ़ में हुई केतन अग्रवाल की मौत अब कुछ ऐसी ही कहानी बन गई है। शुरुआत में यह मामला एक दर्दनाक हादसे की तरह सामने आया था। बताया गया कि ट्रेकिंग के दौरान फोटो खिंचवाते समय तेज हवा चली और केतन 400 फीट गहरी खाई में गिर गए। लेकिन जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी कहानी बदलने लगी। अब वही घटना हत्या की आशंका में बदल चुकी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शक की सुई किसी दुश्मन पर नहीं बल्कि केतन की होने वाली पत्नी और उसके करीबियों पर घूम रही है। यही वजह है कि यह मामला लोगों को चर्चित सोनम-राजा केस की याद दिला रहा है, जहां रिश्तों के पीछे छिपे रहस्यों ने सबको हैरान कर दिया था। केतन अग्रवाल किसी सामान्य परिवार से नहीं थे। वह एक बड़े कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते थे और उनकी शादी जयपुर में बेहद भव्य तरीके से होने वाली थी। परिवार ने शादी के लिए दो विमान तक बुक कर रखे थे। तैयारियां अंतिम चरण में थीं और दोनों परिवार खुशियों में डूबे हुए थे। इसी बीच केतन अपनी होने वाली पत्नी सिया गोयल और कुछ दोस्तों के साथ सिया के जन्मदिन के मौके पर लोहागढ़ ट्रेकिंग के लिए गए। किसी ने नहीं सोचा था कि यह ट्रिप शादी की तैयारियों के बजाय मौत और साजिश की जांच का कारण बन जाएगी। अब पुलिस की जांच में सामने आ रहे तथ्य इस पूरे मामले को रहस्यमयी बना रहे हैं।

  • Related Posts

    श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय राखी सावन महेश मेला।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला व्यवसाय प्रोत्साहन के लिए माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र की ओर से रातानाडा स्थित…

    Read more

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    रिपोर्टर – शैलेश, लालगंज (रायबरेली) :- महारानीगंज थाना क्षेत्र के सिघौर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब सिमरन नाम की एक युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय राखी सावन महेश मेला।

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत; दो गंभीर घायल। 

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत; दो गंभीर घायल। 

    रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण। 

    रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण। 

    पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस के सामने के किया पौधरोपण।

    पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस के सामने के किया पौधरोपण।

    गुरुदेव सेवा मंडल शिराळा में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया।

    गुरुदेव सेवा मंडल शिराळा में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया।