रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- महाराष्ट्र राज्य में पत्रकारों को धमकाने, उन पर हमला करने या उनके कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट कहा है कि पत्रकारों पर हमला केवल किसी व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। महाराष्ट्र में पत्रकार सुरक्षा कानून के तहत ऐसे अपराधों पर कड़ी सजा और कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन और पुलिस विभाग को ऐसे मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पत्रकारों को निर्भय होकर काम करने का माहौल उपलब्ध कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
पत्रकार संगठनों ने इस रुख का स्वागत करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की है। सरकार ने साफ संदेश दिया है कि पत्रकारों पर हमले और धमकियां किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।
रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, कोलकाता :- पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर पहुंच गया है। चुनाव आयोग के हालिया फैसले और नाटकीय घटनाक्रमों के…
Read more




