गंगा स्नान को निकली विवाहिता और लौटकर नहीं आई, कुएं में मिला शव, हत्या-आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस।

रिपोर्टर: शैलेश, सरेनी, रायबरेली :- सरेनी थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में सोमवार को एक विवाहिता का शव कुएं से मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रश्मि तिवारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रश्मि सुबह घर से गंगा स्नान के लिए निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। बाद में गांव के पास स्थित कुएं में उनका शव उतराता मिला।जानकारी के अनुसार गेगासो चौकी क्षेत्र के शिवपुरी गांव निवासी रश्मि तिवारी सुबह घर से गंगा स्नान के लिए निकली थीं। काफी समय बीतने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित कुएं में एक शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सरेनी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कुआं गहरा होने के कारण शव को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घंटों की मेहनत के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटना के बाद शिवपुरी गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय राखी सावन महेश मेला।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला व्यवसाय प्रोत्साहन के लिए माहेश्वरी महिला मंडल पश्चिम क्षेत्र की ओर से रातानाडा स्थित…

    Read more

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    रिपोर्टर – शैलेश, लालगंज (रायबरेली) :- महारानीगंज थाना क्षेत्र के सिघौर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब सिमरन नाम की एक युवती का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला।…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के तत्वावधान में दो दिवसीय राखी सावन महेश मेला।

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    पेड़ से लटकता मिला युवती का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत; दो गंभीर घायल। 

    तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, युवक की मौत; दो गंभीर घायल। 

    रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण। 

    रायबरेली जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगा कारण। 

    पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस के सामने के किया पौधरोपण।

    पूर्व नरेश गजसिंह और महारानी हेमलता राज्ये ने उम्मेद भवन पैलेस के सामने के किया पौधरोपण।

    गुरुदेव सेवा मंडल शिराळा में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया।

    गुरुदेव सेवा मंडल शिराळा में गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया।