खस्ताहाल सड़क बना रही काल, 5 साल से मरम्मत का इंतजार, देवगांव-कालूपुर मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, ग्रामीण परेशान, कई बार मांग के बाद भी नहीं सुनी गई शिकायत।

रिपोर्टर: रणजीत सिंह, खीरी:- देवगांव से गड़रियन खेड़ा होते हुए कालूपुर जाने वाला मुख्य संपर्क मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच चुका है। करीब पांच वर्ष पूर्व निर्मित इस सड़क का अब तक न तो नवीनीकरण हुआ और न ही कोई मरम्मत कार्य कराया गया। परिणामस्वरूप सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की जर्जर हालत के कारण रोजाना दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है, जिससे होकर छात्र-छात्राएं स्कूल, मरीज अस्पताल तथा किसान अपनी उपज मंडी तक पहुंचाते हैं। लेकिन सड़क पर बने गहरे गड्ढे और उखड़ी हुई परत लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। विशेष रूप से देवगांव के पास सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जहां से वाहन निकालना किसी जोखिम से कम नहीं है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि खराब सड़क के कारण बाइक सवार अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। कई बुजुर्ग और महिलाएं भी चोटिल हो चुकी हैं। ग्रामीणों के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य भारी वाहन भी कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। देवगांव निवासी लाल बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क बनने के बाद से अब तक किसी प्रकार का नवीनीकरण नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि बच्चे स्कूल जाते समय कई बार गिर चुके हैं और ग्रामीणों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण तो किया जाता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार लोक निर्माण विभाग तथा जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। सड़क की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जबकि जिम्मेदार विभाग मौन बना हुआ है। क्षेत्रीय लोगों में सड़क को लेकर भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। देवगांव के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर बने गहरे गड्ढे, आवागमन में भारी परेशानी का सामना करते वाहन चालक।

  • Related Posts

    दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का जोरदार शक्ति प्रदर्शन! वसई-विरार के पदाधिकारियों की दमदार मौजूदगी; कुलदीप वर्तक सहित महाराष्ट्र के नेता रैली में शामिल|

    रिपोर्टर- नजीर मुलाणी, सिटी -दिल्ली:-  कांग्रेस के आंदोलन में शामिल होने के लिए वसई से पदाधिकारियों का दिल्ली आगमन; प्रीति केसरी, नंदा ताई म्हात्रे और कुलदीप वर्तक की विशेष उपस्थिति!…

    Read more

    पानी की हर बूंद है अनमोल! संभावित जल संकट से पहले ही महापौर की नागरिकों से पानी बचाने की अपील!

    रिपोर्टर -नजीर मुलाणी/ सिटी -वसई( पालघर)/ राज्य- महाराष्ट्र :-अल नीनो के प्रभाव से मानसून में देरी की आशंका; 1972 से भी गंभीर सूखे की स्थिति बनने का अनुमान, पानी का…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का जोरदार शक्ति प्रदर्शन! वसई-विरार के पदाधिकारियों की दमदार मौजूदगी; कुलदीप वर्तक सहित महाराष्ट्र के नेता रैली में शामिल|

    दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का जोरदार शक्ति प्रदर्शन! वसई-विरार के पदाधिकारियों की दमदार मौजूदगी; कुलदीप वर्तक सहित महाराष्ट्र के नेता रैली में शामिल|

    पानी की हर बूंद है अनमोल! संभावित जल संकट से पहले ही महापौर की नागरिकों से पानी बचाने की अपील!

    ‘पके पत्तों’ की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी पहल; महिला खिलाड़ियों की सुविधाओं का सवाल सुलझा, संतोष वळवईकर और उनकी टीम की हर तरफ सराहना|

    ‘पके पत्तों’ की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी पहल; महिला खिलाड़ियों की सुविधाओं का सवाल सुलझा, संतोष वळवईकर और उनकी टीम की हर तरफ सराहना|

    561 वर्ष से अधिक पुरानी खजुहा की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, परंपरा में दिखती है हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल|

    561 वर्ष से अधिक पुरानी खजुहा की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, परंपरा में दिखती है हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल|

    मां के दिव्य दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़..आचार्य आयुष द्विवेदी जी महाराज|

    मां के दिव्य दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़..आचार्य आयुष द्विवेदी जी महाराज|

    MCD चुनाव 2027: दिल्ली में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जेडीयू, NDA गठबंधन के तहत उतारेगी उम्मीदवार|

    MCD चुनाव 2027: दिल्ली में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जेडीयू, NDA गठबंधन के तहत उतारेगी उम्मीदवार|