तिवसा तालुका किसान सभा का 5वां अधिवेशन संपन्न, नई कार्यकारिणी गठीत।

रिपोर्टर – नंदकिशोर मते, अमरावती, महाराष्ट्र :- अखिल भारतीय किसान सभा के तिवसा तालुका का 5वां तालुका अधिवेशन आज ‘कॉ. चिदप्पा कलशेट्टी नगर’ (कॉ. रामचंद्र घंगारे भवन परिसर) में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधाकर पाचघरे ने की। अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के जिला सचिव कॉ. शाम शिंदे उपस्थित थे। साथ ही, अखिल भारतीय खेतमजूर यूनियन के जिला सचिव कॉ. दिलीप शापामोहन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगठन को शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता कॉ. सुधाकर पाचघरे द्वारा लाल झंडा फहराकर की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने किसानों की एकता के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। अधिवेशन के दौरान महादेव गारपवार ने श्रद्धांजलि प्रस्ताव रखा और पिछले तीन वर्षों के कार्यों का लेखा-जोखा (अहवाल) प्रस्तुत किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट पर चर्चा की, जिसके बाद इसे सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया गया।कॉ. शाम शिंदे, कॉ. सुनील देशमुख और कॉ. अशोक केसरखाने ने किसानों की वर्तमान समस्याओं और उनके संघर्ष पर अपनी बात रखी। अध्यक्ष अशोक राउत,सचिव अजय गारपवार,उपाध्यक्ष महादेव गारपवार,सहसचिव लता पापणकर,कोषाध्यक्ष सुनील देशमुख इसके अलावा कमेटी में सुरेश भारती, कैलास डोफे, नरेंद्र डोलस, दिनेश तायडे,माला जीरापुरे,रामगोपाल निमावत, नरेंद्र सुरजुसे और विठोबा लोणारे जैसे प्रमुख कार्यकर्ताओ को शामिल किया गया है अधिवेशन का समापन किसान सभा जिंदाबाद के नारो के साथ हुआ।

  • Related Posts

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    रिपोर्टर – नीलेश जैन, हुबली, कर्नाटक, 04 जून 2026 :- राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर पैदल विहार कर रहे जैन मुनियों और साध्वियों की लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं…

    Read more

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, नातेपुते( सोलापूर ), महाराष्ट्र :- नातेपुते स्थित (चैतन्य) मंगल कार्यालय में विवाह समारोह के दौरान हुई सोने के आभूषणों की चोरी का मामला पुलिस ने कुछ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक दीपके का यू टर्न एयरपोर्ट पर जनता को आने से मना किया।

    राजेश एक्सपोर्ट्स: 15 लाख करोड़ रुपए की ‘फ़र्जी कमाई’ दिखाने वाली कंपनी में एलआईसी के भारी निवेश पर उठे सवाल।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।