शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा हिंडौन के द्वारा श्रीमान उपखंड अधिकारी हिंडौन को ज्ञापन सौंपा गया।

रिपोर्टर – हरी बाबू शर्मा, हिंडौन, राजस्थान :- शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा हिंडौन के द्वारा श्रीमान उपखंड अधिकारी हिंडौन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया की हाल ही हिंडौन तहसीलदार द्वारा जनगणना कार्य हेतु कार्मिकों की ड्यूटी जारी की गई हैं जिनमें किसी विद्यालय से तो प्रधानाचार्य सहित पूरा स्टाफ लगा दिया और किसी विद्यालय से कोई भी कार्मिक नहीं लगाया गया है जबकि श्रीमान शिक्षा निदेशक के आदेश अनुसार जनगणना कार्य में प्रत्येक विद्यालय से केवल 30% शिक्षकों को ही लगाया जाना है। क्योंकि इस समय विद्यालयों में प्रवेश उत्सव अभियान चल रहा है । और नया सत्र प्रारंभ हो रहा है । जिससे शिक्षण और विद्यालय व्यवस्था प्रभावित हो रही हैं । इस संबंध में उपखंड अधिकारी द्वारा तुरंत ही तहसीलदार हिंडौन एवं श्रीमहावीर जी को दूरभाष द्वारा निर्देशित किया गया कि पूर्व के आदेशों को तुरंत ही प्रत्याहारित किया जाए और नए आदेश में सभी विद्यालयों से कुछ-कुछ शिक्षक जनगणना कार्य में लगाया जाए ताकि विद्यालय संचालन की व्यवस्थाएं प्रभावित नहीं हो । प्रधानाचार्य और बीएलओ को जनगणना कार्य से मुक्त रखा जाए। ज्ञापन देने के दौरान जिला मंत्री सुनील गोयल ब्लॉक अध्यक्ष हिंडौन देवेंद्र चौधरी ,ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमहावीर जी मुकेश लहकोड़िया ,प्रधानाचार्य सत्येंद्र गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता ,गोविंद गुर्जर, नमोनारायण मीणा, पवन भारद्वाज ,पियूष गर्ग, भवानी गुप्ता , हमप्रकाश बालोत, राकेश जाटव, देवेंद्र जाटव ,रिंकू डागुर आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    रिपोर्टर – आर्यन ठाकुर, अहमदाबाद, 7 सितंबर :- शहर में ऑटो रिक्शा चालकों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया। ऑटो चालकों का कहना है कि…

    Read more

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    रिपोर्टर:- नजीर मुलाणी, सिटी : ठाणे,  महाराष्ट्र:- सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने ठाणे में आयोजित राज्यस्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन में राज्य और देश की राजनीति पर तीखा हमला बोलते…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।