रिपोर्टर – हरी बाबू शर्मा :- मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर विधिवत झंडारोहण के साथ हुआ मेले का शुभारम्भ, 28 व 29 मार्च को सामूहिक आरती, पूजन, भजन, शास्त्र प्रवचनों के साथ होंगे आध्यात्मिक कार्यक्रम, 30 मार्च को निकल जाएगी जल यात्रा और प्रभात फेरी, 31 मार्च को होंगे भजन संध्या एवं गोरबंद कार्यक्रम, 1 अप्रैल को होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, 2 अप्रैल को निकल जाएगी भगवान जिनेंद्र की विशाल रथ यात्रा, 3 अप्रैल को कुश्ती दंगल के साथ होगा मेले का समापन, आठ दिवसीय मेले में देश-विदेश से आएंगे श्रद्धालु। झंडा रोहन के समय स्थानीय ग्रामीणों ने कार्यक्रम में नहीं दिखाई रुचि। झंडारोहण के समय प्रतिवर्ष स्थानीय ग्रामीण सहित आसपास के व्यापारियों की भारी भारी भीड़ दिखाई देती थी लेकिन इस वर्ष स्थानीय ग्रामीण एवं व्यापारियों के झंडा रोहण के मौके पर नहीं पहुंचने से कार्यक्रम रहा फीका।






