रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई, महाराष्ट्र :- वसई-विरार क्षेत्र में गैस सिलेंडर की समय पर आपूर्ति न होने से आम नागरिकों को हो रही भारी परेशानी के खिलाफ अब आवाज बुलंद होने लगी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए आंदोलन की घोषणा की है। 27 मार्च 2026 को तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में AIMIM ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे हैं, जिससे आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिलेंडर की बुकिंग के बावजूद समय पर डिलीवरी नहीं हो रही है, जिससे लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। पार्टी के वसई-विरार शहर के जिम्मेदार अम्मार अब्दुल्ला पटेल ने कहा कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो जनता के हित में आंदोलन तेज किया जाएगा। इसी के तहत AIMIM की ओर से दिनांक: 30 मार्च 2026 (सोमवार)के दिन सुबह 12 बजे ,साई सिद्धी भारत गैस एजेंसी, बिलाल पाड़ा, नालासोपारा पूर्व पर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस प्रशासन और संबंधित गैस एजेंसी को भी सूचित कर दिया गया है। AIMIM ने प्रशासन से मांग की है कि आम नागरिकों को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
चेतावनी: यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।
रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…
Read more






