24 घंटे में हत्या के मुख्य आरोपी को दबोचने में पुलिस को सफलता नातेपुते पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, नातेपुते( सोलापूर),  महाराष्ट्र :- सोलापुर ग्रामीण पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए नातेपुते क्षेत्र में हुए हत्या के मामले के मुख्य आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई को पुलिस की उल्लेखनीय सफलता माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 14 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे नातेपुते क्षेत्र के पर्वतेश्वर माळ इलाके में विजय डोंग्या भोसले (उम्र 35 वर्ष) का अपनी पत्नी कांति विजय भोसले के साथ विवाद हुआ। इसी दौरान बारामती निवासी आरोपी बी.या. काळे के साथ मिलकर विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने विजय भोसले पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर चोटों के कारण विजय भोसले की मौत हो गई। घटना के बाद नातेपुते पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103, 115 (2), 352, 351 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी, अपर पुलिस अधीक्षक प्रीतम यावलकर, उपविभागीय पुलिस अधिकारी संतोष वालके और पुलिस निरीक्षक संजय जगताप के मार्गदर्शन में नातेपुते पुलिस की टीम ने तुरंत जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी जानकारी और गुप्त सूचना के आधार पर फरार मुख्य आरोपी की तलाश शुरू की। कड़ी मेहनत और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को सातारा जिले के रहिमतपुर इलाके से पकड़ लिया। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस को केवल 24 घंटे लगे। इस कार्रवाई को सफल बनाने में नातेपुते पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी विशाल वायकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सोलापुर ग्रामीण पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

  • Related Posts

    संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर।

    रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली जनपद के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज गांव में एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। घटना…

    Read more

    अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, चालक फरार।

    रिपोर्टर – रणजीत सिंह, रायबरेली :- रायबरेली जनपद के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दुर्गागंज मजरे अटौरा खुर्द गांव के पास तेज रफ्तार…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर।

    संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर।

    अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, चालक फरार।

    अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर, चालक फरार।

    विद्युत विभाग की लापरवाही कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

    विद्युत विभाग की लापरवाही कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

    संत श्री 1008 श्री ल ख मी दास जी का वार्षिक मेला 29 को भरेग।

    संत श्री 1008 श्री ल ख मी दास जी का वार्षिक मेला 29 को भरेग।

    हमारे विद्यालय के सितारों ने जिले में गाड़े सफलता के झंडे!

    हमारे विद्यालय के सितारों ने जिले में गाड़े सफलता के झंडे!

    देविदास केंगार के प्रयास सफल; महापौर अजीव पाटील के सहयोग से विरार ग्रामीण अस्पताल में दिव्यांगों के लिए ऐतिहासिक निर्णय – हर बुधवार दिव्यांग प्रमाणपत्र और UDID कार्ड वितरण शुरू

    देविदास केंगार के प्रयास सफल; महापौर अजीव पाटील के सहयोग से विरार ग्रामीण अस्पताल में दिव्यांगों के लिए ऐतिहासिक निर्णय – हर बुधवार दिव्यांग प्रमाणपत्र और UDID कार्ड वितरण शुरू