वसई वालीव नवजीवन रोड पर खुले में मछली बिक्री; कॉकरोज मारने वाला जहरीला स्प्रे करते वीडियो वायरल, मनसे नगरसेवक प्रफुल्ल पाटिल ने की कार्रवाई

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई, महाराष्ट्र :- वसई के वालीव नवजीवन रोड क्षेत्र में सड़क किनारे मछली बेचने वाले एक विक्रेता द्वारा लोगों के सामने ही कॉकरोज मारने वाला जहरीला स्प्रे छिड़कने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। इस घटना को लेकर नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है। वीडियो सामने आते ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नगरसेवक श्री .प्रफुल्ल पाटिल ने तुरंत संज्ञान लेते हुए महानगरपालिका के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर संबंधित विक्रेता पर कार्रवाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे मामलों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगरसेवक श्री .प्रफुल्ल पाटिल ने कहा कि वसई-विरार क्षेत्र में कई जगह मछली, बकरे का मटन और चिकन खुले में बेचा जाता है। सड़क से गुजरने वाली गाड़ियों के धुएं, धूल और कार्बन का असर इन खाद्य पदार्थों पर पड़ सकता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। इसलिए ऐसे व्यापारियों के खिलाफ महानगरपालिका को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं सिर्फ एक नगरसेवक नहीं बल्कि जनता का सेवक हूं। पद पर रहूं या न रहूं, हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करता रहूंगा। कोई भी नागरिक मेरे कार्यालय या मोबाइल पर संपर्क करता है तो उसकी समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश करता हूं।” वालीव क्षेत्र में सड़क, नाला, पानी, लाइट और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है, ऐसा भी उन्होंने बताया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि श्री .प्रफुल्ल पाटिल को जनता ने चौथी बार नगरसेवक के रूप में चुना है और वे हमेशा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहते हैं।

  • Related Posts

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    रिपोर्टर – आर्यन ठाकुर, अहमदाबाद, 7 सितंबर :- शहर में ऑटो रिक्शा चालकों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया। ऑटो चालकों का कहना है कि…

    Read more

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    रिपोर्टर:- नजीर मुलाणी, सिटी : ठाणे,  महाराष्ट्र:- सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने ठाणे में आयोजित राज्यस्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन में राज्य और देश की राजनीति पर तीखा हमला बोलते…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।