छत्रपती शिवाजी महाराज राजस्व समाधान शिविर अभियान के तहत वसई में विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, पालघर, महाराष्ट्र, वसई:-छत्रपती शिवाजी महाराज राजस्व समाधान शिविर अभियान के अंतर्गत वसई तालुका में विभिन्न स्थानों पर विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान राजस्व विभाग की ओर से ग्रामीण स्तर पर आम जनता, किसानों, विद्यार्थियों और महिलाओं की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। वसई के तहसीलदार दिपक गायकवाड ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में उपस्थित रहकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं। यह शिविर 7 मार्च 2026 से 15 मई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। राजस्व विभाग की ओर से कुल 15 प्रकार की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें लंबित फेरफार प्रकरण, सातबारा उतारे में सुधार, डिजिटल सातबारा व 8-अ उतारा वितरण, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, नॉन-क्रीमीलेयर प्रमाण पत्र, विद्यार्थियों के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र, सनद प्रक्रिया की जानकारी, सामाजिक आर्थिक सहायता योजनाएं, अकृषिक प्रावधान मार्गदर्शन, तुकड़ेबंदी कानून प्रकरण, पानंद सड़क मान्यता आदेश, घरपट्टे वितरण, मोजणी आवेदन, एग्रीस्टैक व पीएम किसान पंजीकरण तथा भूसंपादन नोंद जैसी सेवाएं शामिल हैं। शिविरों का आयोजन निम्न स्थानों पर किया जाएगा: 7 मार्च – महावीर धाम जैन मंदिर (शिरसाट), 9 मार्च – सेंट जोसेफ कॉलेज (नंदाखाल-कोपराड), 14 मार्च – अण्णासाहेब वर्तक स्मारक विद्यामंदिर (विरार पूर्व), 16 मार्च – विश्वकर्मा हॉल (नवघर, वसई रोड पश्चिम), 10 अप्रैल – तलाठी मंडल अधिकारी कार्यालय (निर्मल), 13 अप्रैल – जैन मंदिर, पोमन, 17 अप्रैल – एम. जी. परुळेकर हाईस्कूल (वसई गांव), 8 मई – मदर मेरी हाईस्कूल (आचोळे), 15 मई – ग्राम राजस्व कार्यालय (उमराळे), प्रशासन को अधिक लोकाभिमुख, कार्यक्षम और गतिशील बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। तहसीलदार दीपक गायकवाड ने नागरिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित रहने की अपील की है।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा