रिपोर्टर – संजय पुरी, भारतीय जनता पार्टी की 14 मार्च को मोगा जिले में होने वाली महारैली जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे को लेकर पार्टी कार्यकर्त्ताओं और लोगों में भारी उत्साह पाया जा रहा है, यह रैली कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरेगी। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी ऐसी मोर्चा तारागढ़ अध्यक्ष राकेश कुमार माजरा ने कही। उन्होंने कहा कि पंजाब के मतदाता 2027 में राज्य में भाजपा की सरकार बनाने के लिए आतुर है। भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा दल है, जो देश और प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह रैली कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रैली है, इस के बाद पंजाब के लोगों में भाजपा के पक्ष में नया विश्वास जगेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुये कहा कि इस रैली मैं ज्यादा से ज्यादा हिस्सा ले और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के विचार सुने।






