आरयूबी न होने से पुली के रास्ते शव ले जाने को मजबूर भरौली खुर्द के लोग

रिपोर्टर – संजय पुरी, सी–79 भरौली जंक्शन पर स्वीकृत आरयूबी में देरी, रेलवे की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, भरौली खुर्द और भरौली कलां के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधा के अभाव में भारी परेशानियां झेलने को मजबूर हैं। सी–79 भरौली जंक्शन पर अंडरपास (आरयूबी) स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू न होने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। ताजा मामला बीते रविवार का है, जब भरौली खुर्द निवासी नारदेई नामक महिला का निधन हो गया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में भरौली जंक्शन का फाटक बंद मिला। काफी देर इंतजार के बाद भी फाटक न खुलने पर परिजन और ग्रामीणों को लगभग 200 मीटर आगे बनी पुली के रास्ते शव निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और रेलवे की लापरवाही को उजागर कर दिया है। गांव भरौली कलां के रिटायर्ड डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर दर्शन कुमार ने बताया कि दोनों गांवों की संयुक्त आबादी करीब 10 हजार है और उनके बीच संपर्क का मुख्य मार्ग यही फाटक है। इस रूट से कटड़ा, अमृतसर, पठानकोट सिटी और पठानकोट कैंट की ओर जाने वाली कई ट्रेनें गुजरती हैं, जिससे फाटक अधिकांश समय बंद रहता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने स्वयं इस स्थान पर आरयूबी बनवाने की पहल की थी। रेलवे ने फाटक के समीप आरयूबी को मंजूरी भी दे दी, लेकिन निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया। देरी के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों से लेकर आपात स्थितियों में भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। दर्शन कुमार ने बताया कि हाल ही में रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को भी स्वीकृत आरयूबी का कार्य शीघ्र शुरू करवाने के लिए ज्ञापन सौंपा गया है। अब ग्रामीणों की निगाहें रेलवे प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर कब इस लंबे समय से लंबित परियोजना को धरातल पर उतारा जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरयूबी का निर्माण नहीं होता, तब तक ऐसे हालात दोबारा भी उत्पन्न हो सकते हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी पीड़ा का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा