“कोकण सरस 2026” – विरार में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन

रिपोर्टर -नजीर मुलाणी, पालघर, महाराष्ट्र, वसई :- जिला परिषद पालघर, महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण जीवनोन्नति अभियान (उमेद) तथा वसई विरार महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में “कोकण सरस 2026” के अंतर्गत महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित विविध उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया गया है। यह मेला म्हाडा मैदान (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स), जकात नाका, विरार पश्चिम, ता. वसई, जिला पालघर में दिनांक 12 मार्च से 16 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यह मेला ग्रामीण महिलाओं की प्रतिभा और कौशल का उत्सव होगा। इसमें स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न खाद्य पदार्थ, घरगुती मसाले, पारंपरिक ग्रामीण हस्तकला, कलाकृतियां, वारली पेंटिंग, कपड़े की थैलियां तथा अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना, उनकी आय में वृद्धि करना तथा आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इस वर्ष मेले में खानपान प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण भी रहेगा। कोकण क्षेत्र के सिंधुदुर्ग से लेकर मोखाडा तक की पारंपरिक ग्रामीण व्यंजनों का स्वाद यहां लिया जा सकेगा। पुरणपोली, उकडीचे मोदक, घावणे, रस शिरवाले, कोंबडी-वडे, नाचणी की भाकरी सहित ताजे समुद्री खाद्य पदार्थों का आनंद नागरिक उठा सकेंगे। पारंपरिक पाककला का असली घरेलू स्वाद इस मेले की खास पहचान रहेगा। कोकण विभाग के विभिन्न जिलों से स्वयं सहायता समूह इस मेले में भाग लेंगे। हस्तकला, प्रक्रिया उद्योग और खाद्य पदार्थों के कुल 150 स्टॉल लगाए जाएंगे। नागरिकों की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष तथा स्वास्थ्य कक्ष की भी व्यवस्था की गई है। यह उपक्रम मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्र शिंदे के मार्गदर्शन में, जिला ग्रामीण विकास यंत्रणा की परियोजना निदेशक डॉ. रूपाली सातपुते के नियोजन से आयोजित किया जा रहा है। साथ ही वसई विरार महानगरपालिका के महापौर अजीव पाटील, आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे एवं दीपक सावंत के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। कोकण स्तर के इस सरस मेले से महिला स्वयं सहायता समूहों को व्यापक बाजार मिलेगा तथा उन्हें दीर्घकालीन ग्राहक वर्ग बनाने का अवसर प्राप्त होगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे तथा आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी ने नागरिकों से अपील की है कि वे 12 से 16 मार्च 2026 के दौरान विरार में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों की खरीद करें और कोकण की पारंपरिक खाद्य संस्कृति का आनंद लेते हुए इस पहल को सफल।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा