रिपोर्टर – संजय पुरी, सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ की हर वर्ग के लोग तारीफ कर रहे हैं। यह बात आम आदमी पार्टी के वशिष्ठ नेता विनय प्रताप सिंह और विक्की जगोतरा ने कही। उन्होंने कहा कि इस स्कीम से बुजुर्गों को अलग-अलग तीर्थ स्थलों पर जाने का सुनहरा मौका मिल रहा है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई बच्चों के लिए अपने माता-पिता को तीर्थ यात्रा पर ले जाना मुश्किल हो जाता है और कई बुजुर्ग पैसे की तंगी के कारण यह सपना पूरा नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस स्कीम के जरिए बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराकर पंजाब के सच्चे बेटे होने का सबूत दिया है उन्होंने आगे कहा कि 2022 में सत्ता संभालने के बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने एक-एक करके अपने सभी वादे पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम न सिर्फ बुजुर्गों के लिए धार्मिक रूप से फायदेमंद है, बल्कि उनकी जिंदगी में खुशी और संतुष्टि बढ़ाने वाली भी साबित हो रही है।







