‘आप’ सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना महज चुनावी छलावा : राकेश कुमार माजरा । 

रिपोर्टर – संजय पुरी, भारतीय जनता पार्टी ऐसी मोर्चा तारागढ़ अध्यक्ष राकेश कुमार माजरा ने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा घोषित ‘मेरी रसोई’ योजना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे महज चुनावी छलावा करार दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब की जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। माजरा ने कहा कि इस चुनावी साल में ‘आप’ सरकार द्वारा ‘मेरी रसोई’ के नाम पर 40 लाख परिवारों को दाल, चीनी, हल्दी, नमक और तेल देने का दावा किया जा रहा है, यह पूरी तरह से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास है। इससे पहले भी इसी वर्ष 10 लाख रुपए की सेहत बीमा योजना लाई गई थी। इस पर उठाए गए सवालों पर सरकार ने आज तक कोई जवाब नहीं दिया। माजरा ने आरोप लगाया कि’ आप’ सरकार अपने चुनावी घोषणापत्र के वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। महिलाओं को 1000 प्रतिमाह देने और 25 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा अधूरा है। सरकार बनने के एक महीने के भीतर पंजाब को
भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का दावा भी खोखला साबित हुआ है। आप सरकार पर निशाना साधते व हुए माजरा ने कहा कि अब फिर चुनाव नजदीक आते ही किस्तों में राशन देने की घोषणाएं करके जनता को बहलाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन पंजाब की जनता इनके झांसे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि 2027 में पंजाब से आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होगा। और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

  • Related Posts

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    रिपोर्टर – नीलेश जैन, हुबली, कर्नाटक, 04 जून 2026 :- राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर पैदल विहार कर रहे जैन मुनियों और साध्वियों की लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं…

    Read more

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, नातेपुते( सोलापूर ), महाराष्ट्र :- नातेपुते स्थित (चैतन्य) मंगल कार्यालय में विवाह समारोह के दौरान हुई सोने के आभूषणों की चोरी का मामला पुलिस ने कुछ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक दीपके का यू टर्न एयरपोर्ट पर जनता को आने से मना किया।

    राजेश एक्सपोर्ट्स: 15 लाख करोड़ रुपए की ‘फ़र्जी कमाई’ दिखाने वाली कंपनी में एलआईसी के भारी निवेश पर उठे सवाल।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।