रिपोर्टर :- पवन कुमार झा आजाद, बिहार की मधुबनी जिले, हिंदुस्तान की अंर्तराष्ट्रीय सीमा से सटे नेपाल में सिरहा जिले अंतर्गत आंख अस्पताल,लहान और विराटनगर के साथ साथ इसी जिले के गुलरिया, सिरहा में बहिरा अस्पताल के नाम से विख्यात कान अस्पताल में दूर दूर से प्रति दिन हजारों की संख्या में गरीब, मध्यम और निम्न मध्यम वर्गीय मरीज पहुंचते हैं। नेपाल के परम मित्र राष्ट्र हिंदुस्तान या भारत से प्रति माह लाखों में कान से संबंधित बेहतर ईलाज के लिए सिरहा, विराटनगर पहुंच रहे हैं। और संतुष्ट व खुश होकर अपने घरों, परिवारों को लौट रहे हैं। जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। हमने सोमवार, 23 फरवरी, 2026 को बिहार झारखंड जुल्म से जंग के माध्यम से सिरहा जिला मुख्यालय/ नेपाल और गुलरिया पहुंचकर अस्पताल का जायजा लिया है। प्रबंधक ने हमें बताया कि एक संस्था के माध्यम से कान अर्थात् बहिरा अस्पताल का प्रबंध, निगरानी की जा रही है।







