रिपोर्टर – संजय पुरी, भारतीय जनता पार्टी भोआ मंडल के अध्यक्ष सुरेश सलाथिया की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें गांव भगवानसर के तीस परिवारों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया गया । इस मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा, विनोद धीमान महामंत्री, राजेश, राजेश माजरा एससी मोर्चा तारागढ़ अध्यक्ष, मास्टर रघुवीर सिंह और सुरेंद्र बकनोर की उपस्थिति में हुई। इस मौके सुरेश सलाथिया और सुरेश शर्मा ने बताया कि लोग आम आदमी पार्टी की सरकार से तंग आ चुके है और पंजाब को खुशहाल बनाना चाहते है लोग प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी मैं शामिल हो रहे है।







