पुलिसकर्मियों की हत्या को गंभीरता से लेने की जरूरत : दर्शन कुमार

रिपोर्टर -संजय पुरी,  (पंजाब, पठानकोट) ,भारतीय जनता पार्टी भाजपा जिला महामंत्री (अनुसूचित जाति मोर्चा) रिटायर्ड सिक्योरिटी कमिश्नर दर्शन कुमार ने गुरदासपुर सीमा के पास पंजाब पुलिस के 2 कर्मियों की हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक बेहद चिंताजनक घटना है और इसे पूरी गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने मामले की गहन जांच से पहले किसी भी तरह की अटकलों के आधार पर जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालने से बचने की जरूरत पर भी बल दिया है। दर्शन कुमार ने 2016 के पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले से पहले की इसी तरह की एक घटना को याद दिलाते हुए, कहा कि उस समय पुलिस के एक एसपी का अपहरण किया गया था और उनका वाहन छीना गया था, जिसके तुरंत बाद एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ था। दर्शन कुमार ने कहा कि बिना जांच नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमा के निकट इस तरह की घटना हुई है और इसकी तह तक जाने के लिए व्यापक जांच अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पहले से ही सीमा पार से ड्रोन के जरिए देश में नशे की तस्करी हो रही है। उन्होंने कहा कि जब ड्रोन नशा ला सकते हैं, तो वे हथियार भी ला सकते हैं।

  • Related Posts

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    रिपोर्टर:- संजय पुरी, जिला ——-पठानकोट:- ब्लड सेवा पठानकोट द्वारा एक ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन आज रविवार 06 सितंबर 2026 को सिविल हॉस्पिटल पठानकोट में में किया गया । इस…

    Read more

    ब्लड सेवा पठानकोट के संस्थापक विक्की रेहान द्वारा एक जिम्मेवारी और निभाई गई !

    रिपोर्टर – संजय पुरी, पठानकोट :- आज ब्लड सेवा पठानकोट के संस्थापक विक्की रेहान ने अपने साथी धीरज वर्मा के साथ सिविल हॉस्पिटल पठानकोट में एक इमरजेंसी डिलीवरी केस के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।