म्हसवड पुलिस की धड़ाकेबाज़ कार्रवाई: 12 घंटे में लूट गिरोह का पर्दाफाश, 22.50 लाख का माल बरामद

रिपोर्टर -नजीर मुलाणी, म्हसवड, महाराष्ट्र :- म्हसवड पुलिस ने बेहद तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुणे व मध्यप्रदेश के व्यापारियों को बुलाकर मारपीट कर लूटने वाले तीन शातिर आरोपियों को महज़ 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 22 लाख 50 हजार रुपये कीमत का चोरी गया ठिबक सिंचन पाइप का माल व वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन भी जब्त किए हैं। यह उल्लेखनीय कामगिरी सहायक पुलिस निरीक्षक अक्षय सोनवणे व उनकी टीम ने की है। पुणे की कंपनी आर.के. ड्रिप एंड मल्चिंग प्रोडक्शन से किसी अज्ञात व्यक्ति ने ठिबक सिंचन पाइप का ऑर्डर दिया और माल म्हसवड लाने को कहा। इस पर कंपनी के प्रतिनिधि शशिकांत नानाभाऊ वाघ (निवासी रांजणी, ता. आंबेगांव, जि. पुणे) अशोक लेलैंड वाहन में माल लेकर नारायणगांव (पुणे) से म्हसवड पहुंचे।
म्हसवड-माळशिरस रोड के पास भाटकी गांव के माळाराण क्षेत्र में दो आरोपी बुलेट बाइक पर आए, वाहन रोककर तक्रारदार व उनके सहकर्मी को गाड़ी से खींचकर मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और गाड़ी में रखा पूरा माल उतरवा लिया। बाद में पिकअप वाहन बुलाकर पूरा माल भरकर फरार हो गए। इस मामले में म्हसवड पुलिस थाने में जबरन चोरी/लूट का अपराध दर्ज किया गया था। तकनीकी जांच से सोलापुर जिले तक पहुंची पुलिस घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एपीआई अक्षय सोनवणे ने तुरंत टीम रवाना की। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली और यह निष्पन्न हुआ कि आरोपी सोलापुर जिले के हैं। जनार्दन विलास लोखंडे (रा. गिरझणी, संग्रामनगर, अकलूज, ता. माळशिरस, जि. सोलापुर), किरण अभिमान उर्फ अभिमन्यू पवार (रा. संग्रामनगर, अकलूज, ता. माळशिरस, जि. सोलापुर), विजय गोरख शिंदे (रा. निमगांव टेंभुर्णी, ता. माढा, जि. सोलापुर) आरोपियों ने कबूला जुर्म, 6 दिन की पुलिस कस्टडी पुलिस ने आरोपियों को सोलापुर जिले से हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के पास से चोरी गया पूरा माल व वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद कर लिया गया। आरोपी बेहद शातिर हैं और इनके खिलाफ विभिन्न जिलों में गंभीर अपराध दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले महीने इसी तरह मध्यप्रदेश के एक व्यापारी को भी बुलाकर लूट की गई थी। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने 6 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की। व्यापारियों ने जताया संतोष, इस वारदात का खुलासा केवल 12 घंटे में होने से पुणे, मध्यप्रदेश व अन्य जिलों के व्यापारियों ने म्हसवड पुलिस की तेज़ कार्रवाई की सराहना की है। इनके मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई यह कार्रवाई सातारा जिला पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी, अपर पुलिस अधीक्षक वैशाली कडुकर, और उपविभागीय पुलिस अधिकारी रणजीत सावंत के मार्गदर्शन में हुई। कार्रवाई करने वाली टीम सहायक पुलिस निरीक्षक अक्षय सोनवणे, पुलिस उपनिरीक्षक अनिल वाघमोडे, अमर नारनवर, देवानंद खाडे, नवनाथ शिरकुळे, वसीम मुलाणी, धीरज कवडे।

  • Related Posts

    लोकतंत्र में संवाद जरूरी, दमन नहीं! पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर एकत्र हुए छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर देशभर में नाराजगी देखने…

    Read more

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- मशहूर इस्लामी विद्वान मुफ्ती सिराज अहमद कादरी मिस्बाही (मुंबई) ने समाज में बेटियों, बहनों और फूफियों को उनके शरई हक़-ए-विरासत से महरूम…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र में संवाद जरूरी, दमन नहीं! पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    आनासागर झील के मुद्दे पर जिला प्रशासन और भाजपा को घेरा, कांग्रेस पार्टी की आव्हान पर आज “अजमेर बंद” !

    आनासागर झील के मुद्दे पर जिला प्रशासन और भाजपा को घेरा, कांग्रेस पार्टी की आव्हान पर आज “अजमेर बंद” !

    भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब।

    भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब।

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।