पंढरपुर दरोड़ा केस का फरार आरोपी गिरफ्तार, 10 घरफोड़ियां उजागर; 2.78 लाख का माल बरामद, 150 ग्राम चांदी, 11 ग्राम सोना, नकद 12 हजार व चोरी में इस्तेमाल बाइक जब्त; चोरी का सोना खरीदने वाला सराफ कारागिर भी गिरफ्तार।

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, नातेपुते, महाराष्ट्र, 05 फरवरी 2026 :- सोलापुर ग्रामीण जिला पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) ने उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए पंढरपुर ग्रामीण थाना क्षेत्र के दरोड़ा मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके द्वारा की गई 10 घरफोड़ियों का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 150 ग्राम चांदी, 11 ग्राम सोने के आभूषण, नकद 12,000 रुपये और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मुद्देमाल की कुल कीमत 2,78,700 रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक, सोलापुर ग्रामीण द्वारा जिले में घरफोड़ियों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय अपराध शाखा को निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत पुलिस निरीक्षक संजय जगताप के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक भीमगोंडा पाटील की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 13/11/2025 को माळशिरस थाना क्षेत्र के उंबरे दहिगांव गांव की वाघमोडे वस्ती में अज्ञात चोरों ने चार घरों में सेंधमारी कर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी की थी। इस मामले में गु.र.नं. 589/2025 के तहत बीएनएस 2023 की धाराओं में केस दर्ज है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पंढरपुर ग्रामीण थाना के दरोड़ा मामले (गु.र.नं. 47/2025) में वांछित आरोपी रोहित दीपक पवार (25), निवासी पद्मावती नगर, अकलुज, तालुका माळशिरस, जिला सोलापुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों— भोलेनाथ उर्फ शन्या चंद्रकांत भोसले (अकलुज), भैय्या शकील शेख (वेळापुर) के साथ मिलकर घरफोड़ियां करने की कबूलियत दी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी द्वारा माळशिरस, वेळापुर और अकलुज थाना क्षेत्रों में दर्ज कुल 10 घरफोड़ियों का खुलासा हुआ है।
इसके अलावा आरोपी ने बताया कि उसके हिस्से में आए चोरी के माल में से 12 तोला सोने के गहने उसने वैभव दिगंबर कुलथे (सोनार कारागिर), निवासी देशमुख गली, अकलुज को बेच दिए थे। इस पर पुलिस ने बीएनएस 2023 की धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए सराफ कारागिर वैभव कुलथे को भी 02/02/2026 को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की जांच स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक भीमगोंडा पाटील द्वारा की जा रही है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी, अपर पुलिस अधीक्षक प्रीतम यावलकर तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय जगताप के मार्गदर्शन में की गई। टीम में पुलिस हवालदार सलीम बागवान, विजयकुमार भरले, सागर ढोरे-पाटील, प्रमोद शिपाळे, यश देवकते, समर्थ गाजरे, योगेश जाधव, दिलीप थोरात तथा साइबर थाना के व्यंकटेश मोरे ने अहम भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा