नशा तस्करों को चेतावनी: या तो सुधारें राह, वरना प्रशासन करेगा सख्त कार्रवाई: अमित मिट्ठू। 

रिपोर्टर – संजय पुरी, पंजाब सरकार के निर्देशानुसार राज्य को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के दूसरे चरण के तहत आज पठानकोट के चार मरला राम नगर क्वार्टर (वार्ड नंबर 36 और 37) में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष अमित मिट्ठू के नेतृत्व में निकाली गई। गली-गली गूंजा नशा मुक्ति का संदेश पदयात्रा के दौरान ‘आप’ कार्यकर्ताओं और नशा मुक्ति मोर्चा के सदस्यों ने वार्ड की हर गली और मोहल्ले में जाकर लोगों को जागरूक किया। अमित मिट्ठू ने अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान और मनीष सिसोदिया का संदेश जनता तक पहुँचाते हुए कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को इस दलदल से बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नौजवानों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करते हुए अमित मिट्ठू ने दो टूक शब्दों में कहा कि जो लोग नशे का काला कारोबार कर रहे हैं, वे इंसानियत के नाते इसे तुरंत बंद कर दें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आए, तो प्रशासन उनके खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई करेगा जो एक मिसाल बनेगी, क्योंकि यह पंजाब के भविष्य का सवाल है। पदयात्रा के दौरान यह भी साफ किया गया कि जो युवा अनजाने में नशे की लत का शिकार हो चुके हैं और अब इसे छोड़ना चाहते हैं, सरकार उन्हें पूरा सहयोग देगी। सरकार की ओर से नशा छुड़वाने के लिए मुफ्त इलाज और काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि वे मुख्यधारा में लौटकर गरिमामय जीवन जी सकें।इस पदयात्रा में नशा मुक्ति मोर्चा पठानकोट के कोऑर्डिनेटर रमन, वाइस कोऑर्डिनेटर गौरव गोला, सुखप्रीत, लवली कुमार, नन्नू ठाकुर, शक्ति कुमार, लाडी कुमार, विपन सांवरिया, राकेश नंबरदार, राजू, लक्ष्य, दीपू, देवी बाबा, बोधराज बोधी, सोनू, विमल, डॉ. सुभाष, और विजय लक्की सहित भारी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा