श्री गुरु नाभा दास मंदिर नरोट जैमल सिंह में मकर संक्रांति श्रद्धा व धूमधाम से मनाई गई।

रिपोर्टर – संजय पुरी, नरोट जैमल सिंह स्थित श्री गुरु नाभा दास मंदिर में मकर संक्रांति का पर्व बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री नाभा दास सेवा समिति द्वारा संत सांवरिया दास की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें महाशय बिरादरी की संगतें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब से बड़ी संख्या में शामिल हुईं। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसके उपरांत सत्संग हुआ। सत्संग में डॉ. पुरुषोत्तम भजूरा (रिटायर्ड प्रिंसिपल एवं समिति के संयोजक) और रिटायर्ड कमांडेंट दर्शन कुमार, जिला महामंत्री (अनुसूचित जाति) विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर महंत सांवरिया दास और डॉ. पुरुषोत्तम भजूरा ने मकर संक्रांति के महत्व तथा श्री गुरु नाभा दास जी के जीवन और उपदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला।सत्संग को संबोधित करते हुए दर्शन कुमार, सूरज प्रकाश और रिटायर्ड प्रिंसिपल रंजीत सिंह ने गुरु नाभा दास जी की महिमा का वर्णन किया और समाज से अपील की कि अपने बच्चों को नशे से दूर रखें तथा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें, ताकि समाज का भविष्य मजबूत बन सके। कीर्तन और भंडारे के उपरांत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर आचार्य श्री बंसी दास जी द्वारा मनोकामना हनुमान जी मंदिर, जालंधर में 18 जनवरी को आयोजित होने वाले गुरुजन शताब्दी समारोह का विमोचन किया गया और सभी श्रद्धालुओं को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। कार्यक्रम में नेक चंद (मंडल अध्यक्ष, एससी मोर्चा नरोट जयमल सिंह), रंजीत सिंह (रिटायर्ड प्रिंसिपल), अश्वनी कुमार प्रधान नक्की, सूरज प्रकाश (चेयरमैन, अखिल भारतीय महाशय महासभा), इंजीनियर सुनील प्रकाश, मदन लाल (बहादुरपुर), बाकि भजूरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व श्रद्धालु उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    रिपोर्टर:- नजीर मुलाणी, सिटी : ठाणे,  महाराष्ट्र:- सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने ठाणे में आयोजित राज्यस्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन में राज्य और देश की राजनीति पर तीखा हमला बोलते…

    Read more

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    रिपोर्टर:- संजय पुरी, जिला ——-पठानकोट:- ब्लड सेवा पठानकोट द्वारा एक ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन आज रविवार 06 सितंबर 2026 को सिविल हॉस्पिटल पठानकोट में में किया गया । इस…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।