रिपोर्टर – संजय पुरी, पठानकोट के हल्का भोआ से अध्यक्ष ऐसी मोर्चा तारागढ़ राकेश कुमार माजरा ने कहा कि राज्य में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोई निवेश नहीं आ रहा है और उद्योगपति और व्यापारी राज्य से बाहर जाने पर भी विचार कर रहे हैं। उन्होंने सभी पंजाबियों से एकजुट होकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को राज्य में शांति भंग करने वाले और आम आदमी का जीवन नरक बनाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ अनुकरणीय कदम उठाने के लिए मजबूर करने की अपील की। राकेश कुमार माजरा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था ऐसी हो गई है कि आम आदमी को भी फिरौती देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की आने वाले चुनाव में लोग भारी बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएं और पंजाब को फिर से खुशहाल बनाएं।







