रिपोर्टर – संजय पुरी, जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला गठबंधन को मजबूती देते हुए अध्यक्ष सुरेश शर्मा की ओर से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई। जिसमें दर्शन कुमार को एससी मोर्चा महासचिव नियुक्त किया गया है।
मौके पर जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने सभी नव नियुक्त सदस्यों को बधाई के साथ ही शुभकामनाएं दी तथा कहा कि हर पद एक जिम्मेदारी का काम है तथा आशा है कि जिस भी सदस्यों को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। इस मौके दर्शन कुमार ने पार्टी हाईकमान के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और वादा किया कि पार्टी द्वारा जो उनको जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे।







