DEO ने गणतंत्र दिवस समारोह में कार्यक्रमों की प्रस्तुति बारे स्कूल संचालकों से किया विचार विमर्श।

रिपोर्टर – पंकज माहेश्वरी, सिरसा, हरियाणा :- जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साईं ने वीरवार को अपने कार्यालय में जिले के स्कूल प्रिंसिपल- संचालकों के साथ बैठक करते हुए आगामी 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में कार्यक्रमों की प्रस्तुति बारे विचार विमर्श किया। बैठक में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मार्च पास्ट, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पीटी शो सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई ताकि समारोह भव्य, अनुशासित एवं सफल हो जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी स्कूल समय पर अभ्यास पूर्ण करें तथा विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि समारोह को भव्यता व उत्साह से मनाया जा सके। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गौरव का पर्व है, इसलिए सभी गतिविधियां अनुशासात्मक हो और सभी मानकों के अनुरूप आयोजित की जानी चाहिए। स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विद्यालयों में रिहर्सल की नियमित समीक्षा करें और किसी भी प्रकार की समस्या से समय रहते विभाग को अवगत कराएं। बैठक में उपस्थित स्कूल मुखियाओं को आयोजन से संबंधित कार्य सौंपा गया और आपसी तालमेल के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा