सिरसा में यातायात थाना पुलिस ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत वाहन चालकों को यातायात नियमों बारे किया जागरुक

रिपोर्टर : पंकज माहेश्वरी, सिरसा, हरियाणा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात हाईवे करनाल के दिशा निर्देशानुसार व पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने अपनी टीम सहित आज बस स्टैंड सिरसा में पंहुचकर बस एवं अन्य वाहन चालकों को यातायात नियमों बारे विस्तारपूर्व जानकारी दी । ट्रैफिक थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत तेज गति से वाहन न चलाए,क्योकिं ऐसा करने से अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती है, और परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । उन्होंने बस,कार,ई-रिक्शा,ऑटो व टैक्सी चालकों तथा आमजन से अपील करते हुए कहा कि दुपहिया या चौपहिया वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए । उन्होंने उपस्थित वाहन चालकों से कहा कि सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं मोटरसाइकिल या दुपहिया वाहनों से हो रही है,इसलिए निर्धारित गति सीमा में ही अपने वाहन को चलाएं और खुद सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखें तथा बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन नहीं चलाना चाहिए । यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी को यातायात नियमों की पालन करनी चाहिए,तांकि हम सड़क दुर्घटना मुक्त भारत बना सकें । उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की पालना दिल से करनी चाहिए न कि पुलिस के भय से,क्योंकि यातायात नियमों की पालना कर हम किसी के बहुमूल्य जीवन को बचा सकते है । इसलिए बिना किसी डर/भय के हमें यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए और दूसरों को भी यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए । उन्होंने वाहन चलकों से कहा कि वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की नशीली वस्तु का प्रयोग न करें,क्योकिं ऐसा करने से आपका व दूसरों का जीवन जोखिम में पड़ सकता है । उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों को जानना अति आवश्यक है ,क्योकिं दिन प्रतिदिन सड़क दुर्घटना के मामलें आ रहे हैं । यातायात थाना प्रभारी ने तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों को हिदायत दी कि निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाना सुनिश्ति करें,ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए । यातायात थाना प्रभारी ने बताया कि अगर वाहन चालक पूर्ण रूप से यातायात नियमों की पालना कर वाहन चलाएंगे तो स्वयं भी सुरक्षित गंतव्य स्थान तक पहुंचेगे तथा अन्य लोग भी अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे तथा सड़क दुर्घटनाओ की संभावना भी कम रहेगी । यातायात थाना सुखदेव सिंह ने वाहन चालकों से कहा कि वाहन चलाते समय अचानक लाइन बदलने से सड़क दुर्घटना की संभावना बढ जाती है, इसलिए सभी वाहन चालक यातायात नियमों की पालना करें तथा अचानक लाइन चेंज कर वाहन नही चलाया चाहिए । उन्होंने वाहन चालकों से आह्वान करते हुए कहा कि ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करना जनता का नैतिक कर्तव्य है,ताकि सड़क दुर्घटनाओं व हादसों को रोक कर किसी व्यक्ति की कीमती जान को बचाई जा सके । यातायात थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने वाहन चालकों से कहा कि यदि गाड़ी चलाते समय हाइवे पर आपके साथ कोई हादसा हो जाता है,गाड़ी खराब हो जाती है या फिर गाड़ी में पेट्रोल या डीजल खत्म हो जाता है तो घबराने की जरुरत नही है टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर 1033 पर कॉल कर तुंरत मदद ले सकते है । थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से कहा कि 1033 हेल्प लाइन नंबर पर कॉल करने पर आपातकालीन एंबुलेंस व क्रेन की सर्विस भी 24 घंटे उपलब्ध रहती है । उन्होंने कहा कि जागरुकता के अभाव में कई बार देरी होने पर हम किसी व्यक्ति विशेष की कीमती जान को नही बचा पाते जिसका हमें जिंदगी भर अफसोस रहता रहता है ।इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को हेल्प लाइन नंबर 1033 के बारे जागरुक होना चाहिए ।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा