16 ग्राम 119 मिलीग्राम हेरोइन सहित तीन युवक काबू।

रिपोर्टर : पंकज माहेश्वरी, सिरसा :- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ताबड़-तोड़ कार्रवाई करते हुए जिला की दो विभिन्न पुलिस टीमों ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जा से हजारों रुपए की 16 ग्राम 119 मिलीग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया की सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव फरमांई कलां क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान सामने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए । उक्त युवकों ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक मोटरसाइकिल को वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर दोनों आरोपी बलजीत सिंह उर्फ गगन पुत्र गुरुमुख सिंह व कुलदीप सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासियानं गांव खेंरा कलां सरदुलगढ़, जिला मानसा पंजाब को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से हजारों रुपए की 10 ग्राम 64 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । वहीं एक अन्य घटना में एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नजदीक गऊशाला मोहल्ला सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान सामने से एक नौजवान युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर आरोपी युवक सुभम उर्फ गुलेल पुत्र अनिल कुमार निवासी गली नंबर 4 गऊशाला मोहल्ला सिरसा को गिरफ्तार कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 55 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनो युवकों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

  • Related Posts

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    रिपोर्टर – राहुलकुमार अग्रवाल, पुणे, महाराष्ट्र :- छत्रपति संभाजीनगर (संजवार्ता ब्यूरो): पुणे के विमान नगर में प्रैक्टिस करने वालीं (और ‘नेचर्स वाइब्स एक्यूपॉइंट’ से जुड़ीं) रजिस्टर्ड एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा (जान्हवी) नवगिरे-कोटियन…

    Read more

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रिपोर्टर : रणजीत सिंह, मेरठ, उत्तर प्रदेश :- मेरठ जनपद के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    कालका रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – रेलवे का आधुनिकीकरण ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी