मनरेगा को कमजोर करना गरीबों के अधिकारों पर सीधा हमला : कुमारी सैलजा।

रिपोर्टर : पंकज माहेश्वरी, सिरसा, हरियाणा :- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करना गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण भारत के अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के दावों के बीच ज़मीनी सच्चाई यह है कि लोगों के हाथों से काम छीना जा रहा है और रोजगार की गारंटी को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है। वे आज रतिया हलके में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से बात कर रही थीं। उनके साथ डीसीसी प्रेजिडेंट जयपाल सिंह लाली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा, मंगतराम लालवास, सुरेंद्र वरतिया, महिला प्रधान परमजीत कौर, सुधीर गोदारा सहित अन्य नेता थे। कुमारी सैलजा ने कहा कि यूपीए सरकार के समय, जब देश के प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह थे, तब मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना लागू की गई थी। इस योजना ने ग्रामीण गरीबों को 100 दिन के सुनिश्चित रोजगार की गारंटी दी और करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोविड महामारी और आपदा के कठिन समय में भी मनरेगा गरीबों और मजदूरों के लिए सबसे बड़ा सहारा साबित हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा केंद्र सरकार ने मनरेगा को व्यवस्थित तरीके से कमजोर किया है। पहले जहां गांवों में काम मांगने पर रोजगार मिलता था, अब स्थिति यह है कि राज्य सरकारों को केंद्र के पास प्रस्ताव भेजने पड़ते हैं और उसके बाद भी काम मिलेगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं रहती। भुगतान में देरी और बजट में कटौती से मजदूरों का भरोसा तोड़ा जा रहा है। कुमारी सैलजा ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम को हटाने की सोच भी उसी मानसिकता को दर्शाती है, जबकि महात्मा गांधी का सपना गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का था और मनरेगा उसी सोच का सशक्त माध्यम था। उन्होंने बताया कि मनरेगा को बचाने और केंद्र सरकार की नीतियों की सच्चाई जनता के सामने लाने के लिए कांग्रेस ने सभी प्रदेशों में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में पहले चरण के तहत कल फतेहाबाद तथा सिरसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मनरेगा को कमजोर किए जाने के मुद्दे पर विस्तार से अपनी बात रखेंगी। कुमारी सैलजा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस गरीबों, मजदूरों और ग्रामीणों के अधिकारों की इस लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और मनरेगा को खत्म करने या कमजोर करने की किसी भी कोशिश को लोकतांत्रिक तरीके से रोका जाएगा।

  • Related Posts

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    रिपोर्टर:- नजीर मुलाणी, सिटी : ठाणे,  महाराष्ट्र:- सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने ठाणे में आयोजित राज्यस्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन में राज्य और देश की राजनीति पर तीखा हमला बोलते…

    Read more

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    रिपोर्टर:- संजय पुरी, जिला ——-पठानकोट:- ब्लड सेवा पठानकोट द्वारा एक ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन आज रविवार 06 सितंबर 2026 को सिविल हॉस्पिटल पठानकोट में में किया गया । इस…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।