बहादुरपुर में अखिल भारतीय महाशय महासभा की बैठक, मंदिर निर्माण व आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बनी रणनीति ।

रिपोर्टर – संजय पुरी, आज गांव बहादुरपुर नरोट जयमल सिंह में अखिल भारतीय महाशय महासभा की एक अहम बैठक का आयोजन भूतपूर्व सरपंच परशोत्तम लाल जी की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महासभा के चेयरमैन श्री सूरज प्रकाश एवं उपाध्यक्ष दर्शन कुमार (रिटायर्ड कमांडेंट) विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत गोस्वामी श्री गुरु नाभा दास जी के निर्माणाधीन भव्य मंदिर के शीघ्र निर्माण को लेकर विचार-विमर्श से हुई। यह मंदिर गांव द्वारा नियुक्त कमेटी के माध्यम से बनवाया जा रहा है। मंदिर निर्माण हेतु दान एकत्र करने पर चर्चा की गई, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने यथाशक्ति दान देकर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर निर्माणाधीन मंदिर में अरदास भी की गई। इसके उपरांत हाल ही में संपन्न हुए जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों पर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा पार्टी के उम्मीदवारों से संवाद कर चुनावों के दौरान सामने आई कमियों तथा वर्तमान सरकार द्वारा की गई कथित धक्केशाही पर विस्तार से विचार किया गया। उम्मीदवारों के विचार सुनने के बाद बिरादरी के पदाधिकारियों ने महाशय बिरादरी को एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ताओं श्री सूरज प्रकाश, दर्शन कुमार, राकेश माजरा, नेक चंद (मंडल अध्यक्ष SC मोर्चा) एवं रणजीत सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से आग्रह किया कि वे गांव-गांव, गली-गली जाकर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य तुरंत शुरू करें, ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में महाशय बिरादरी के उम्मीदवार को भारी बहुमत से विजयी बनाया जा सके और पंजाब विधानसभा में बिरादरी की भागीदारी सुनिश्चित हो। बैठक में श्री धर्म पाल (प्रधान, श्री गुरु नाभा दास मंदिर कमेटी, भैयां गुरदासपुर), श्री सरबजीत सिंह (सरपंच, रांझी कोठे), शेर सिंह (भूतपूर्व सरपंच, बालोतर), श्रीमती बियासो देवी (भूतपूर्व जिला सेक्रेटरी), कुमारी सर्वजीत (जिला परिषद उम्मीदवार), कमलेश भोला (ब्लॉक समिति उम्मीदवार), परवीन गोत्रान, श्री महेंद्र पाल (भूतपूर्व सरपंच, शादीपुर) सहित मंदिर कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा