पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 15 जनवरी को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पेश होने के लिए तलब किया गया है।

रिपोर्टर : अमनदीप शर्मा, गुरदासपुर, पंजाब :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 15 जनवरी को श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में पेश होने के लिए तलब किया गया है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है। CM भगवंत मान ने कहा श्री अकाल तख्त साहिब से आया हुक्म सिर-मत्थे, दास मुख्यमंत्री नहीं बल्कि एक विनम्र सिख की तरह नंगे पैर चलकर हाजिर होगा। 15 जनवरी को राष्ट्रपति गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर में कान्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए आ रही हैं, उस दिन के लिए माफी मांगता हूं। मेरे लिए सबसे ऊंचा श्री अकाल तख्त साहिब जी और पावन तख्त साहिब से हुक्म आया है। यह हुक्म सिर मत्थे है, था और रहेगा। गौरतलब है कि 15 जनवरी को राष्ट्रपति गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU), अमृतसर में एक कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने आ रही हैं। इस बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति के प्रोग्राम में शामिल न हो पाने के लिए वह माफी मांगते हैं। उनके लिए श्री अकाल तख्त साहिब का हुक्म सबसे ऊंचा है और हमेशा रहेगा

  • Related Posts

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    रिपोर्टर – शैलेश,  रायबरेली :- रायबरेली पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ‘म्यूल’ बैंक खातों के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के…

    Read more

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

    रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को रायबरेली के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति एवं शासन के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    कालका रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – रेलवे का आधुनिकीकरण ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव।