अणुव्रत समिति ने भाग्यश्री महिला आश्रम में कंबल भेंट किए।

रिपोर्टर : राजेंद्र अग्रवाल, हिसार, हरियाणा :- 5 जनवरी, अणुव्रत समिति हिसार द्वारा आजाद नगर स्थित भाग्यश्री महिला आश्रम में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में भीषण सर्दी के मौसम को देखते हुए कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर जगदीश अरोड़ा व डॉ. हरीश अरोड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समिति द्वारा आश्रम की महिलाओं को ये कंबल भेंट किए गए। आश्रम में बेसहारा महिलाओं के रहन-सहन की व्यवस्था की जाती है जो मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं और जिनका कोई घर-बार नहीं ऐसी महिलाओं को संस्था में आश्रय दिया जाता है। समिति अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस समय भयंकर सर्दी पड़ रही है और ऐसे में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाना मानवीय कत्र्तव्य भी है और जरूरत भी। इसी को ध्यान में रखते हुए अणुव्रत समिति ने भाग्यश्री आश्रम में कंबल वितरित करने का निर्णय लिया और महिलाओं को कंबल उपलब्ध करवाए गए। भविष्य में भी समिति का यह अभियान जारी रहेगा। आश्रम संचालिका बाला वर्मा समिति के पदाधिकारियों व अन्य अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया और उनके सहयोग के लिए समिति की प्रशंसा की। डॉ. हरीश अरोड़ा ने आश्रम में महिलाओं की देखभाल के लिए बाला वर्मा को बधाई दी व उनके कार्य की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ विनोद जैन द्वारा अणुव्रत गीत द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सतेंद्र यादव, इंद्रेश पांडे, श्रवण गिरधर, विनोद जैन, प्रेम कुमार, सुनील मित्तल, सुरेश कुमार, क्राइम ब्रांच एएसआई अमित, जगदीश गर्ग, एम.एल. कक्कड़ सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    रिपोर्टर – नीलेश जैन, हुबली, कर्नाटक, 04 जून 2026 :- राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर पैदल विहार कर रहे जैन मुनियों और साध्वियों की लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं…

    Read more

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, नातेपुते( सोलापूर ), महाराष्ट्र :- नातेपुते स्थित (चैतन्य) मंगल कार्यालय में विवाह समारोह के दौरान हुई सोने के आभूषणों की चोरी का मामला पुलिस ने कुछ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक दीपके का यू टर्न एयरपोर्ट पर जनता को आने से मना किया।

    राजेश एक्सपोर्ट्स: 15 लाख करोड़ रुपए की ‘फ़र्जी कमाई’ दिखाने वाली कंपनी में एलआईसी के भारी निवेश पर उठे सवाल।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।