सरकारी नौकरी के नाम पर 10 लाख की ठगी करने वाला फरार आरोपी आखिरकार पुलिस गिरफ्त में

रिपोर्टर- नजीर मुलाणी, दहिवडी, महाराष्ट्र :- सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये की ठगी करने वाला और पिछले पाँच महीनों से फरार चल रहा शातिर आरोपी आखिरकार म्हसवड पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सहायक पुलिस निरीक्षक अक्षय सोनवणे और उनकी टीम ने तकनीकी विश्लेषण व गहन जांच के आधार पर मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके से आरोपी को बड़ी शातिराना तरीके से गिरफ्तार किया है। पूरी घटना का विवरण : फरियादी जयवंत राजाराम घाडगे (निवासी – माळशिरस, जिला सोलापुर) ने दिनांक 22 अगस्त 2025 को म्हसवड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी जोतीराम बालमुकुंद काटकर ने उनकी बेटी को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर 10 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने खुद को मंत्रालय में कार्यरत बताते हुए फरियादी का विश्वास जीता और एक वर्ष तक झूठे वादे कर रकम ऐंठ ली। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार था। पिछले पाँच महीनों से उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिल पा रहा था। लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी। तकनीकी विश्लेषण, रिश्तेदारों व मित्रों से पूछताछ और सघन जांच के बाद पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि आरोपी मुंबई के कुर्ला पश्चिम इलाके में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक अक्षय सोनवणे ने तत्काल एक विशेष टीम गठित की और कुर्ला पश्चिम, मुंबई में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
आरोपी को आज माननीय म्हसवड न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने 4 दिनों की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है। आरोपी का विवरण : नाम – जोतीराम बालमुकुंद काटकर, उम्र – 41 वर्ष, मूल निवासी – वडजल, तालुका माण, जिला सातारा, वर्तमान निवास – मुंबई, इस सराहनीय कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम : यह कार्रवाई सातारा जिला पुलिस अधीक्षक श्री तुषार दोशी, अपर पुलिस अधीक्षक वैशाली कडूकर तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी रणजीत सावंत के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का नेतृत्व सहायक पुलिस निरीक्षक अक्षय सोनवणे ने किया। उनके साथ पुलिस हवलदार देवानंद खाडे, पुलिस कॉन्स्टेबल नवनाथ शिरकुळे और पुलिस कॉन्स्टेबल अनिल वाघमोडे शामिल थे। सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ म्हसवड पुलिस की यह कार्रवाई आम जनता के लिए एक सख्त संदेश है।

  • Related Posts

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    रिपोर्टर – राहुलकुमार अग्रवाल, पुणे, महाराष्ट्र :- छत्रपति संभाजीनगर (संजवार्ता ब्यूरो): पुणे के विमान नगर में प्रैक्टिस करने वालीं (और ‘नेचर्स वाइब्स एक्यूपॉइंट’ से जुड़ीं) रजिस्टर्ड एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा (जान्हवी) नवगिरे-कोटियन…

    Read more

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रिपोर्टर : रणजीत सिंह, मेरठ, उत्तर प्रदेश :- मेरठ जनपद के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    कालका रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – रेलवे का आधुनिकीकरण ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी