रिपोर्टर : पंकज माहेश्वरी, सिरसा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के दौरान नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर सिरसा कि जेजे कालोनी पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान पंच पीर मंदिर सिरसा के नजदीक से एक युवक से 6 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए थाना शहर सिरसा प्रभारी सब इस्पेंक्टर संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान साहिल पुत्र हवासिंह निवासी नजदीक गुलाब गुज्जर डेयरी रानिंया रोङ सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि शहर सिरसा की जेजे कालोनी पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान रांनिया रोङ पर मौजूद थी । इस दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और वापस मोड़कर खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । शहर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना शहर सिरसा को सौंपी गई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन
रिपोर्टर – नीलेश जैन, हुबली, कर्नाटक, 04 जून 2026 :- राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर पैदल विहार कर रहे जैन मुनियों और साध्वियों की लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं…
Read more



