जड़ी बूटी बेचने के नाम पर बुजुर्ग व्यक्ति को 18 हजार की चपत लगाने वाला व्यक्ति काबू ।

रिपोर्टर : पंकज माहेश्वरी, सिरसा, पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति से 18 हजार रुपए छीना-झपटी की वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि गांव बकरियांवाली निवासी बनवारी लाल पुत्र चुन्नीलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बतलाया कि गांव रूपवास में सेम नाले के नजदीक हिस्से पर खेती बाड़ी करता हूं । पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि बीती 9 सितंबर 2025 को मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति आया और उसे जड़ी बूटी व नग बेचने का झांसा देकर बैठा लिया । कुछ सामान लेकर मैंने उसे पैसे देने चाहे तो उक्त व्यक्ति ने मेरा पैसों से भरा हुआ पर्स छीन लिया और मोटरसाइकिल लेकर मौका से फरार हो गया । थाना प्रभारी ने बताया की पीड़ित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में छीना-झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । जांच के दौरान नाथूसरी चौपटा थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी संजू पुत्र जरनैल सिह निवासी वार्ड न. 11 सपेरा बस्ती पहेवा जिला कैथल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह सपेरा जाति से आता है और अपने परिवार का गुजारा करने के लिए जड़ी बूटी व नग बेचने का काम करता हूं मेरी नियत खराब होने की वजह से मैंने छीना-झपटी की वारदात को अंजाम दिया था । नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ कर उसकी निशान देही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व छीनी गई राशि बरामद कर ली गई है । उन्होने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा