नशा मुक्त समाज सशक्त समाज की अवधारणा के साथ डबवाली पुलिस की टीमों ने नौजवानों को नशे से दूर करने व खेलों के महत्व बताने के उद्देश्य से की गांव गांव पहुंचकर खेल प्रतियोगिताए।

रिपोर्टर : पंकज माहेश्वरी, सिरसा नशा तस्करी पर डबवाली पुलिस द्वारा जहां ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों को जेल में डाला जा रहा है । वहीं युवा पीढ़ी को इस सामाजिक बुराई से अवगत करवाकर अपने जीवन में अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है । इसी अभियान के तहत चौकी गोरीवाला पुलिस टीम ने गांव गंगा, एसपी राजेश कुमार ने गांव देसूजोधा, एसपीओ मुकेश कुमार ने गांव डबवाली में पहुंचकर युवाओं की कबड्डी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल व क्रिकेट की प्रतिस्पर्धाएं करवाकर उन्हें नशे जैसे बीमारी से तौबा करने व खेलों के माध्यम से अपने माता पिता व अपने गांव व शहर का नाम रोशन करने के लिए जागरूक किया । इस अवसर पर चौकी गोरीवाला प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने नशे के खिलाफ डबवाली पुलिस की इस मुहिम में मिल जुलकर काम करने के लिए आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आमजन अपनी भागीदारी निभा कर डबवाली पुलिस के इस अभियान को सार्थक व सफल बना सकते हैं । आमजन नशा तस्करों व नशा पीड़ितों की सूचना देकर उनका इलाज समय से शुरू करवा सकते हैं ताकि वे समाज की मुख्यधारा में जुड़ कर नशा मुक्त अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं व अन्य लोगों के लिए एक मिसाल कायम करें । उन्होंने कहा कि अकेला नशा कई बीमारियों व अपराधों को जन्म देता है, इसलिए यह अति आवश्यक है कि युवा इसके दुष्प्रभावों को पहचाने व इस गर्त से जितना हो सके उतना दूर रहें व इस संदेश को अपने परिवार व समाज तक पहुंचाएं । उन्होंने युवाओं युवाओं से कहा कि हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि आप भविष्य में देश का नाम रोशन करोगे और युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बनोगे । उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि युवा नशे को त्याग कर जीवन में एक लक्ष्य को निर्धारित करें व उसे पूरा करने में जी जान से मेहनत करें । उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी,नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो इसकी सूचना मानस पोर्टल व हेल्पलाइन न. 1933 पर जरूर दें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी । डबवाली पुलिस आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है ।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा