राष्ट्रीय लोक अदालत में 30800 केसों का निपटारा।

रिपोर्टर : पंकज़ माहेश्वरी, सिरसा, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को न्यायालय परिसर सिरसा, उपमंडल न्यायालय परिसर डबवाली व ऐलनाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि इस लोक अदालत में कुल सभी तरह के न्यायालयों में विचाराधीन केस निपटारे के लिए रखे गये थे, जिनमें मुख्यतः चैक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना, घरेलू विवाद, बिजली व पानी से संबंधित विवाद, दिवानी व फौजदारी विवाद इत्यादि शामिल थे। इस लोक अदालत में न्यायालयों में विचाराधीन कुल 32699 केसों में से 30800 केसों का निपटारा किया गया, जिनमें 78148413 रूपये की राशि समायोजित की गई। उन्होंने बताया कि नेशनल लोक अदालत में कुल 6 बैंचों का गठन किया गया जिसमें सिरसा में अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट सुमित गर्ग, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नितिन किनरा, सिविल जज ( जूनियर डिविजन) एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी गगनदीप गोयल, सिविल जज (जूनियर डिविजन) एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी रिचू, डबवाली में अतिरिक्त सिविल जज ( सीनियर डिविजन) एवं उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी हरलीनपाल सिंह व ऐलनाबाद में अतिरिक्त सिविल जज (सीनियर डिविजन) एवं उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आशिष आर्य द्वारा लोक अदालत लगाई गई। उन्होंने बताया कि लोक अदालत की प्रक्रिया बड़ी सरल एवं संक्षिप्त है, क्योंकि इसमें दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत द्वारा समझौता करवाया जाता है, जिससे उनका आपसी मनमुटाव समाप्त हो जाता है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर लोक अदालत का आयोजन किया जाता है।

  • Related Posts

    बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|

    रिपोर्टर :- पवन झा आजाद, राज्य —–बिहार/ झारखंड :-तीन से अधिक वासडीह जमीन पर बने घरों को जबरन छोड़कर फेंकने का भी मामला। एंकर —–बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के घोघरडीहा…

    Read more

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    रिपोर्टर:- नंदकिशोर मते, अमरावती, महाराष्ट्र:- ​तिवसा तालुका के शिवणगाव फतेहपूर में भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती के अवसर पर, सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|

    बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|

    स्लग—बिहार के मन जिले में घोघरडीहा प्रखंड जीविका परियोजनाओं कार्यलय में कांट्रेक्टर, नागरिक के साथ बदतमीजी, छत से फेंकने का आदि है आरोप।

    स्लग—बिहार के मन जिले में घोघरडीहा प्रखंड जीविका परियोजनाओं कार्यलय में कांट्रेक्टर, नागरिक के साथ बदतमीजी, छत से फेंकने का आदि है आरोप।

    वसई-विरार महानगरपालिका की सुरुची समुद्र तट पर भव्य स्वच्छता मुहिम; 3 हजार से अधिक नागरिकों की भागीदारी, 22 टन कचरा एकत्रित, 200 सुरुची वृक्षों का रोपण|

    वसई-विरार महानगरपालिका की सुरुची समुद्र तट पर भव्य स्वच्छता मुहिम; 3 हजार से अधिक नागरिकों की भागीदारी, 22 टन कचरा एकत्रित, 200 सुरुची वृक्षों का रोपण|

    जनसेवा ही लक्ष्य, जनता का विश्वास ही असली ताकत! वसई कोलीवाड़ा में अफीफ जमील शेख ने समाजसेवा के जरिए बनाई अलग पहचान|

    जनसेवा ही लक्ष्य, जनता का विश्वास ही असली ताकत! वसई कोलीवाड़ा में अफीफ जमील शेख ने समाजसेवा के जरिए बनाई अलग पहचान|