अवैध शराब तस्करों की धरपकड़ अभियान में यातायात पुलिस कालांवाली व चौकी सिंहपुरा पुलिस ने 35 बोतल नाजायज शराब सहित कार सवार आरोपी को काबू कर भेजा जेल।

रिपोर्टर : पंकज माहेश्वरी, सिरसा पुलिस महानिदेशक हरियाणा द्वारा निर्देशित ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए ट्रैफिक टीम कालांवाली व चौकी सिंहपुरा पुलिस टीम ने पक्का शहीदां से कार सवार व्यक्ति को 35 बोतल (दो पेटी-24 बोतल मार्का माल्टा व 11 बोतल मार्का शाही) नाजायज शराब सहित काबू करने में सफलता हासिल की है । इस बारे में प्रभारी चौकी सिंहपुरा उप नि. चन्दन सिंह ने बताया कि पकड़े गये आरोपी की पहचान जगमोहन सिंह पुत्र हरजाप सिह निवासी बहमण कौर सिंह वाला जिला बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस कालांवाली में तैनात सिपाही शशिकांत व गृहरक्षी सुनील कुमार ने भाखड़ा नहर पुल पक्का शहीदा से थोड़ा पहले एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवा कर तलाशी ली तो उस गाड़ी में अवैध शराब की पेटियां बरामद हुई । जो उनकी टीम ने गाड़ी की डिग्गी में रखी पेटियों को देखा तो तीन पेटियों में 35 बोतल अवैध शराब की बरामद हुई । जो कार व बरामद की गई अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया । जो आदेशानुसार बंद जेल करवाया गया ।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा