जिला आयोजना समिति चुनाव 2025: सिरसा में 20 सदस्यीय समिति के गठन की प्रक्रिया संपन्न

रिपोर्टर : पंकज़ माहेश्वरी, सिरसा, हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार जिला आयोजना समिति के सदस्यों के चयन के लिए पंचायत भवन में चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हुई है। शुक्रवार को पहले जिला परिषद से 15 सदस्यों के निर्वाचन को लेकर कार्यवाही की गई तथा दोपहर बाद नगर परिषद व नगर पालिका के पांच सदस्यों के लिए चुनाव करवाया गया। जिला परिषद से 15 सदस्यों के चयन हेतु चुनाव प्रक्रिया सुबह 10रू30 बजे से शुरू हुई। इस दौरान 24 में से 23 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। नामांकन भरने, जांच और वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 15 वैध नामांकन प्राप्त हुए। सभी नामांकन वैध पाए जाने पर 15 सदस्यों का चयन कर लिया गया। चुने गए सदस्यों में वार्ड नंबर दो से सोनिया, वार्ड नंबर तीन से नरेश कुमार, वार्ड नंबर चार से ओम प्रकाश, वार्ड नंबर पांच से राजबीर कौर, वार्ड नंबर छह से कर्ण सिंह चौटाला, वार्ड नंबर सात से मंजीत कौर, वार्ड नंबर आठ से गुरभेज सिंह, वार्ड नंबर नौ से संतोष देवी, वार्ड नंबर 13 से संतोष, वार्ड नंबर 14 से राकेश कुमार, वार्ड नंबर 15 से कर्मजीत कौर, वार्ड नंबर 16 से गुरदेव सिंह, वार्ड नंबर 18 से राजेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 20 से अन्नु देवी, वार्ड नंबर 24 से संदीप कौर शामिल हैं। दोपहर बाद नगर परिषद/नगरपालिकाओं से 5 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। नगर परिषदों व नगर पालिकाओं के 106 पार्षदों में से 100 पार्षदों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान 11 नामांकन दाखिल किए गए, जिनमें से एक नामांकन वापिस ले लिया गया। चुनाव प्रक्रिया से जिन पांच सदस्यों को चुना गया है, उनमें सिरसा नगर परिषद के वार्ड नंबर 27 से पार्षद मनमोहन मिड्डा, कालांवाली के वार्ड एक पार्षद मंगत राम, रानियां के वार्ड नंबर छह के पार्षद पवन कुमार, रानियां के वार्ड नंबर 12 के पार्षद सुखविंद्र सिंह तथा ऐलनाबाद नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 के पार्षद वेद प्रकाश शामिल है।
गौरतलब है कि जिला आयोजना समिति का मुख्य कार्य जिले के समग्र और संतुलित विकास के लिए योजनाएं बनाना है। समिति यह निर्धारित करती है कि किन योजनाओं व विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। यह समिति सडक़, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और अन्य बुनियादी क्षेत्रों में आवश्यकताओं का मूल्यांकन करके इनके लिए योजनाएं तैयार की जाती हैं।
  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा