म्हसवड़ में दमदाटी कर लूटपाट; आरोपी 3 दिन की पोलिस कस्टडी में।

रिपोर्टर- नजीर मुलाणी, म्हसवड, महाराष्ट्र :- दिनांक: 6 दिसंबर 2025, म्हसवड़ में देर रात दमदाटी, गाली-गलौज और मारपीट कर नकदी व चांदी की चैन छीनकर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपी को 3 दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर की है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। 5 दिसंबर 2025 की रात लगभग 9 बजे मौजे म्हसवड़ क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालय के पास यह घटना घटी। फिर्यादी निलेश जालिंदर पिसे (40 वर्ष, निवासी – माळीगल्ली, म्हसवड़) अपने भतीजे देवराज पिसे के साथ वहाँ पहुंचे थे, तभी मुसा सिकंदर नदाफ नामक आरोपी वहाँ आया। आरोपी शराब के नशे में था और उसने फिर्यादी से शराब के लिए पैसे मांगे। पैसे न देने पर उसने कान पर थप्पड़ मारकर, गाली-गलौज कर और धमकाते हुए फिर्यादी की जेब से ₹1500 नकद तथा गले में पहनी चांदी की चैन छीन ली। विरोध करने पर आरोपी ने और धमकी दी और मौके से भाग निकला।
शोर सुनकर फिर्यादी का दूसरा भतीजा अजिंक्य विधाते भी वहाँ पहुँचा और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उसे भी धमकाते हुए हाथ झटककर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फिर्यादी की शिकायत पर गुन्हा क्रमांक 415/2025 दर्ज किया गया है। आरोपी पर BNS की धारा 119(1), 115(2), 352, 351(2), 355 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूचना मिलते ही सहायक पोलिस निरीक्षक अक्षय सोनवणे घटनास्थल पर पहुंचे और जांच को गति दी। आगे की जांच HC 1796 एन. एन. पळे द्वारा की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने 3 दिन की पोलिस कस्टडी देने का आदेश दिया।

  • Related Posts

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    रिपोर्टर:- नंदकिशोर मते, अमरावती, महाराष्ट्र:- ​तिवसा तालुका के शिवणगाव फतेहपूर में भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती के अवसर पर, सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा…

    Read more

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|

    रिपोर्टर:- नंदकिशोर मते, अमरावती, महाराष्ट्र:- मातंग समाज संघर्ष क्रांति संगठन का नगर पंचायत को निवेदन ​​तिवसा तालुका में मातंग समाज के लिए सामाजिक कार्यों हेतु वाचनालय तथा समाज के छोटे-बड़े कार्यक्रम…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|

    बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|

    स्लग—बिहार के मन जिले में घोघरडीहा प्रखंड जीविका परियोजनाओं कार्यलय में कांट्रेक्टर, नागरिक के साथ बदतमीजी, छत से फेंकने का आदि है आरोप।

    स्लग—बिहार के मन जिले में घोघरडीहा प्रखंड जीविका परियोजनाओं कार्यलय में कांट्रेक्टर, नागरिक के साथ बदतमीजी, छत से फेंकने का आदि है आरोप।

    वसई-विरार महानगरपालिका की सुरुची समुद्र तट पर भव्य स्वच्छता मुहिम; 3 हजार से अधिक नागरिकों की भागीदारी, 22 टन कचरा एकत्रित, 200 सुरुची वृक्षों का रोपण|

    वसई-विरार महानगरपालिका की सुरुची समुद्र तट पर भव्य स्वच्छता मुहिम; 3 हजार से अधिक नागरिकों की भागीदारी, 22 टन कचरा एकत्रित, 200 सुरुची वृक्षों का रोपण|

    जनसेवा ही लक्ष्य, जनता का विश्वास ही असली ताकत! वसई कोलीवाड़ा में अफीफ जमील शेख ने समाजसेवा के जरिए बनाई अलग पहचान|

    जनसेवा ही लक्ष्य, जनता का विश्वास ही असली ताकत! वसई कोलीवाड़ा में अफीफ जमील शेख ने समाजसेवा के जरिए बनाई अलग पहचान|