पत्नी पर वर्षों से मानसिक–शारीरिक अत्याचार… तंग आकर महिला ने घर में ही फांसी लगाकर जीवन समाप्त किया!

रिपोर्टर – नज़ीर मुलाणी, दहिवडी, महाराष्ट्र , माण–दहिवडी क्षेत्र को हिलाकर रख देने वाली यह दिल दहला देने वाली घटना 7 दिसंबर को सामने आई। दहिवडी पुलिस स्टेशन में गु.र. नं. 492/2025, BNS 108, 352, 351(2), 115(2)
के तहत गंभीर अपराध दर्ज किया गया है। यह मामला आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित है, जो अत्यंत संवेदनशील और गंभीर प्रकृति का है। यह घटना 6 दिसंबर 2025, शाम 4 से 5 बजे के बीच, मौजे बोथे, तालुका माण, जिला सातारा में हुई। फिर्यादी निखिल रमेश कदम (47) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार— मृतक मोसमी रविंद्र जगदाळे (35) को उसके पति रवींद्र यशवंत जगदाळे (47) पिछले 8 वर्षों से लगातार -: उसके चरित्र पर शक, पैसों को लेकर विवाद, गाली–गलौज, धमकियाँ, मारपीट, लगातार मानसिक प्रताड़ना इस तरह का व्यवहार कर रहा था। लगातार हो रही यातनाओं और तनाव से टूटकर मोसमी ने घर में लगे लोहे के एंगल पर रस्सी बांधकर फांसी लगा ली, यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।  जांच म.पो. उपनिरीक्षक धोंगड़े द्वारा की जा रही है। मौके पर  पहुंचे अधिकारी DySP रणजीत सावंत (मो. 8108611500), PI दत्तात्रय पी. दराडे (मो. 9420025780) दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच को तेज़ करने के निर्देश दिए हैं। इस अत्यंत दुखद घटना ने बोथे गांव सहित पूरे माण तालुका में सन्नाटा और आक्रोश दोनों का माहौल पैदा कर दिया है। मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    रिपोर्टर – ऋषिकेश मोहन, पुणे, 1 सितंबर 2026, सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़, वीएसएम ने मंगलवार को सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे के निदेशक एवं कमांडेंट का पदभार ग्रहण…

    Read more

    तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे? गुटखा, मिलावटी खाद्य पदार्थ और अवैध धंधों के खिलाफ जनता भी उठाए जिम्मेदारी

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर ), महाराष्ट्र :- वसई – महाराष्ट्र में गुटखा, मिलावटी खाद्य पदार्थों, अवैध शराब बिक्री और नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली विभिन्न गैरकानूनी गतिविधियों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा