रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, महाराष्ट्र, दहिवडी (ता. माण जि. सातारा): जानवर खेत में चराने को लेकर हुए मामूली विवाद ने दहिवडी क्षेत्र में खून-खराबे का रूप ले लिया। प्रसाद नितिन साखरे (रा. खताळवस्ती, दहिवडी) ने कोयते से विश्वास ज्ञानदेव खांडे (46, रा. खांडेवस्ती, दहिवडी) पर जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास किया। यह घटना 17 सितंबर 2025 की दोपहर 3:15 बजे माऊली होटल के सामने घटी। विश्वास खांडे अपने मित्र अरुण खताळ के साथ ट्रैक्टर से मक्का ले जा रहे थे। तभी आरोपी प्रसाद साखरे ने कॉलर से कोयता निकालकर “जानवर खेत में क्यों लाते हो?” कहते हुए उन पर सिर, दोनों पैर और हाथ की उंगलियों पर कई वार किए। इस मामले में दहिवडी पुलिस स्टेशन में अपराध रजिस्टर नंबर 319/2025, BNS धारा 109, 351(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया।
सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|
रिपोर्टर:- नंदकिशोर मते, अमरावती, महाराष्ट्र:- तिवसा तालुका के शिवणगाव फतेहपूर में भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती के अवसर पर, सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा…
Read more






