रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, महाराष्ट्र, दहिवडी- (ता. माण) माण तालुका के भांडवली गाँव में 17 सितम्बर 2025 को दोपहर करीब सवा एक बजे बौद्ध विहार परिसर में जातीय अत्याचार की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति को जातिसूचक गालियाँ देकर मारपीट करने का प्रकरण दहिवडी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। फिर्यादी गणेश शामराव खरात (उम्र 41, निवासी भांडवली, जाति – महार) की शिकायत के अनुसार, आरोपी विक्रम अतुल सूर्यवंशी ने उन्हें बौद्ध विहार परिसर में जातिवाचक गालियाँ देते हुए गंभीर रूप से पीटा। इतना ही नहीं, आरोपी ने धमकी दी कि – “गाँव में रहने की लायक नहीं, महारों को गाँव से बाहर निकाल देना चाहिए।” इस घटना में फिर्यादी की पीठ पर चोटें आई हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय दंड संहिता की धारा 115(2), 352, 351(2) तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 की धारा 3(1)(r), 3(1)(s), 3(2)(va) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज करते समय पो.ना. म्हामणे (दहिवडी पुलिस स्टेशन) ने पंचनामा किया। मामले की आगे की जाँच की ज़िम्मेदारी मा. रणजीत सावंत (SDPO, दहिवडी) को सौंपी गई है।
नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद
रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, नातेपुते( सोलापूर ), महाराष्ट्र :- नातेपुते स्थित (चैतन्य) मंगल कार्यालय में विवाह समारोह के दौरान हुई सोने के आभूषणों की चोरी का मामला पुलिस ने कुछ…
Read more




