रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, दहिवडी, महाराष्ट्र, म्हसवड (ता. माण जि. सातारा), 18 सितंबर 2025 म्हसवड पोलीस ठाणे में एक विवाहित महिला की शिकायत पर गंभीर अपराध दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, 17 सितंबर 2025 को रात करीब 8:45 बजे मौजे शेनवडी गांव में पीड़िता सौ. निर्भया (उम्र 32 वर्ष) पर उसके रिश्ते के देवर विठ्ठल अप्पा खिलारी (निवासी – शेनवडी, ता. माण) ने अश्लील इरादे से हमला किया। तथ्यों के मुताबिक, महिला अपने मेहुणे से मोबाइल पर वीडियो कॉल कर रही थी। उसी समय आरोपी विठ्ठल खिलारी पास आया और उसने महिला के ब्लाउज में हाथ डालकर छेड़छाड़ की, उसके सीने को दबाया और ब्लाउज फाड़ डाला। इतना ही नहीं, आरोपी ने ब्लाउज में रखे हुए ₹2000 नकद भी निकाल लिए। इसके बाद उसने महिला के गाल, कान, पीठ और हाथ पर जोरदार मारपीट की, गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना से पीड़िता को गहरी मानसिक पीड़ा और लज्जा का सामना करना पड़ा। शिकायत के आधार पर BNS की धारा 74, 119(1), 115(2), 351(2)(3), 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस मामले की जांच पोलिस नाईक लुबाळ (ब.नं. 1677, म्हसवड पोलीस थाना, मो. 9870091761) कर रहे हैं। अपराध की नोंद 18 सितंबर 2025 की सुबह 1:57 बजे की गई है तथा आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है।
सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।
रिपोर्टर – ऋषिकेश मोहन, पुणे, 1 सितंबर 2026, सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़, वीएसएम ने मंगलवार को सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे के निदेशक एवं कमांडेंट का पदभार ग्रहण…
Read more







