लुधियाना में भारी बारिश: बुड्ढा दरिया ओवरफ्लो, दमोरिया पुल के पास गिरी दीवार; डाइंग इंडस्ट्री बंद करने के आदेश

रिपोर्टर  दीपक राज  शहर में सोमवार तड़के से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दिन भर चलता रहा। इसके कारण शहर में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। दामोरिया पुल के पास रेलवे लाइन से लगती दीवार भरभरा कर गिर गई और इसके नीचे आकर पांच कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।लुधियाना में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। शहर पानी पानी हो गया और सड़कें, गलियां सब तालाब बन गईं। पानी के अधिक बहाव के कारण बुड्ढा दरिया भी कुछ जगहों पर ओवरफ्लो हो गया, पानी लोगों के घरों में घुस गया। यहां तक की शहर का सीवरेज सिस्टम भी हांफने लगा और कई जगह पर सीवरेज के पानी ने बैक मारा और लोगों के घरों में बदबूदार पानी का जमावड़ा हो गया।इसके अलावा सतलुज का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। इस कुदरती आफत से निपटने के लिए प्रशासन बारिश के बावजूद सड़कों पर नजर आया। शहर के विधायक, मेयर, पार्षद, डीसी, निगम आयुक्त समेत तमाम सरकारी अफसर एवं मशीनरी स्थिति पर काबू करते हुए नजर आए। उधर शहर की स्थिति को लेकर लोगों में भी गुस्सा है। लोगों का तर्क है कि वक्त पर उचित कदम न उठाने की वजह से आज यह स्थिति बनी।

  • Related Posts

    ब्लड सेवा पठानकोट के संस्थापक विक्की रेहान द्वारा एक जिम्मेवारी और निभाई गई !

    रिपोर्टर – संजय पुरी, पठानकोट :- आज ब्लड सेवा पठानकोट के संस्थापक विक्की रेहान ने अपने साथी धीरज वर्मा के साथ सिविल हॉस्पिटल पठानकोट में एक इमरजेंसी डिलीवरी केस के…

    Read more

    पुलिस स्टेशन गेट हकीमा, कमिश्नरेट पुलिस अमृतसर ने 15 साल की नाबालिग लड़की की हत्या के संवेदनशील मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    रिपोर्टर – दीपक राज, अमृतसर :- 15-07-2026 को पुलिस स्टेशन गेट हकीमा में सेक्शन 103, 35 और 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा