जालंधर भाजपा शहरी ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर की अहम बैठक, हर घर तिरंगा अभियान जन-जन में देशभक्ति की ऊर्जा का करेगी संचार।

जालंधर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा पदाधिकारियों की अहम बैठक तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में संपन्न हुई। इस मौके पर सुशील शर्मा ने कहा कि 13 अगस्त 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे भारत में उत्साह से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में देशप्रेम की भावना को जागृत करना, राष्ट्र के प्रति सम्मान को दर्शाना है। उन्होंने कहा कि हमें यह आजादी बलिदानों,संघर्षों और महान स्वतंत्रता सेनानियों की बदौलत मिली है। सुशील शर्मा ने सभी जालंधरवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और 13 से 15 अगस्त के बाद बीच अपने घरों, दुकानों,पर तिरंगा लगाकर देशप्रेम की भावना को और मजबूत करें।इस मौके पर सभी भाजपा नेताओं ने माता वैष्णो देवी जाने के लिए बंदे भारत का जालंधर में स्टॉपेज करवाने के लिए मोदी सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब जालंधर से दो दो बंदे भारत ट्रेनें एक सीटी और दूसरी कैंट स्टेशन से होकर गुजरेगी जोकि जालंधर वासियों के लिए सौगात है। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को जालंधर पहुंचने पर बंदे भारत ट्रेन का भव्य स्वागत किया जायेगा।इस मौके सुशील शर्मा ने बताया कि पंजाब भाजपा 16 अगस्त को लैंड पुलिंग के खिलाफ जमीन बचाओ,किसान मजदूर बचाओ यात्रा का आगाज़ पटियाला से करेगी।जिसमें जालंधर की 1000 एकड़ भूमि वाले गावों कुक्कड़ पिंड, अलीपुर,रहमान पुर,कोट कला, कोट खुर्द, नंगल करार खा से होकर यह यात्रा आने वाले समय में गुजरेगी। उन्होंने कहा कि इन गावों की जमीन को किसी भी कीमत में सरकार को लूटने नहीं देंगे।इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक जगबीर बराड़, सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद,रवि महेंद्रू,रमेश शर्मा,दीवान अमित अरोड़ा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी, अमरजीत सिंह गोल्डी जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया अश्विनी भंडारी दर्शन लाल भगत हनी कंबोज जिला सचिव अनु शर्मा मीनू शर्मा अमित भाटिया सनी शर्मा मनोज अग्रवाल मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार आरके कुलवंत शर्मा गुरप्रीत विकी आशीष सहगल अनुज शारदा चंदन राखेजा क्षितिज ढल मनीष बल सोनू चौहान अजय ठाकुर अश्विनी दीवान सुनील चोपड़ा शिव दर्शन अभी राहुल जमवाल जार्ज सागर महेंद्र भगत प्रमोद कश्यप अजमेर सिंह बादल दिनेश महेंद्रू आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नशों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दीनानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 7,500 मिलीलीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।

    रिपोर्टर – अमनदीप शर्मा, गुरदासपुर :- 19 जुलाई, नशों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दीनानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 7,500 मिलीलीटर अवैध…

    Read more

    अमृतसर में 8.3 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार।

    रिपोर्टर – दीपक राज, पंजाब :- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    कालका रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – रेलवे का आधुनिकीकरण ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी