भाजपा जालंधर शहरी ने नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया

रिपोर्टर  ब्रजेश  भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में पंजाब के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जी के जालंधर आगमन पर स्थानीय जल विलास पैलेस में सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस मौके पार्टी कार्यकर्ताओं मे खुशी की लहर और उत्साह था। इस मौके अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा पंजाब में आगामी सभी चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के संबोधन में कहा कि प्रत्येक मंडल व विधानसभा हल्के की समस्याओं को लेकर हरेक महीने धरना प्रदर्शन कर सरकार की असलियत जनता के समक्ष लायेंगे।अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रत्येक जिला हर 2 महीनों में जिला स्तर पर सरकार की लोक विरोधी नीतियां जनता के दरबार में रखेगा। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने सत्ता में आने से पूर्व कई झूठे वायदे किए थे किंतु वायदों के नाम पर पंजाबियों को केवल धोखा ही मिला और 2027 में लोग पंजाब में भाजपा को मौका देने जा रहे है। उन्होंने कहा कि एक हरियाणा में भाजपा सरकार 17 फसलों के इलावा सब्जियों पर भी एमएसपी दे रही है किंतु पंजाब की आप सरकार केवल अपने प्रचार के विज्ञापनों तक ही सीमित है।उन्होंने कहा कि युद्ध नशों के विरुद्ध बात करने वाला मुख्यमंत्री जो खुद सारा दिन नशे में डूबा रहता है, वो पंजाब को नशा मुक्त कैसे करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नशा के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति पर चल रही है और पार्टी की सरकार आने पर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया जायेगा।उन्होंने कहा कि आप सरकार के झूठे चुनावी वायदों को पंजाब के लोग नकार कर प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखेंगे।उन्होंने कहा कि पंजाब अमन शांति और खुशहाली चाहता है और इसकी तस्वीर भाजपा ही बदल सकती है। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन संघर्ष के साथ ही होगा और एकजुटता ही पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ही पंजाब में अराजकता खत्म करेगी। इस मौके सुशील शर्मा ने अश्वनी शर्मा के कार्यकारी प्रधान बनने को भाजपा को मजबूत करने की ओर कदम बताया। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचने पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।इस मौके राम सेना संगठन जालंधर द्वारा श्री मदभागवत गीता अश्वनी शर्मा जी को भेंट की गई।इस अवसर पर अश्वनी शर्मा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं जिसमे सरोज मल्होत्रा,राम लुभाया कपूर से मिलने उनके निवास भी गए।इस अवसर पर पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया,पूर्व सांसद सुशील रिंकु,प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश राठौर,पूर्व सीपीएस और प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा,पूर्व विधायक शीतल अंगुराल,जगबीर बराड़,सरबजीत सिंह मक्कड़,पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र,जिला भाजपा प्रभारी संजीव खन्ना,भाजपा जिला महामंत्री राजेश कपूर,अशोक सरीन हिक्की,अमरजीत सिंह गोल्डी,जिला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,सुभाष सूद,रवि महेंद्रू,रमेश शर्मा,अमरजीत सिंह अमरी,सतनाम सिंह बिट्टा,दीवान अमित अरोड़ा,अनिल सच्चर,ज़िला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी, दविंदर कालिया,दविंदर भारद्वाज,भूपिंदर कुमार,दर्शन भगत,मुनीश विज,ज़िला सचिव शाम शर्मा,अशवनी अटवाल,अनु शर्मा,मीनू शर्मा,अमित भाटिया,ज़िला कैशियर हितेश स्याल,ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी,योगेश मल्होत्रा,ज़िला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा,सन्नी शर्मा,पार्षद शिवम् शर्मा,प्रोफेसर कंवर सरताज,मनजीत कौर,मीनू ढंड,मंजीत सिंह टीटू,रिंपी प्रभाकर,चंद्रजीत कौर संधा,राजीव ढींगरा,तरविंदर सोई,अजय बब्बल,ज्योति,रवि कुमार,शोभा मिनिया,गुरदीप सिंह फौजी, रवींद्र धीर,अमित तनेजा, ललित बब्बू,सन्नी शर्मा,दीपाली बागड़ियां,पंकज जुल्का,अजमेर सिंह बादल,शमा चौहान,करनैल सिंह ढिल्लों,शालू,प्रमोद कश्यप,भरत काकड़िया,किशन लाल शर्मा,विनोद शर्मा,भगवंत प्रभाकर,मंडल अध्यक्ष आर के मल्होत्रा, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत विक्की,आशीष सहगल,संदीप कुमार,क्षितिज ढल्ल, चंदन रखेजा, प्रदीप कपानिया,मनीष बल,कुणाल शर्मा,सोनू चौहान,अजय ठाकुर,कुलदीप मानक,सागर जॉर्ज,शिव दर्शन अब्बी,बलराज बधन,राहुल जमवाल,अनुज शारदा,संजीव शर्मा मनी,सूर्या मिश्रा,मनीष सहगल,मनोज अग्रवाल, गौरव मेहता,तरसेम थापा,जगजीत सिंह, दिनेश खन्ना, प्रशांत गंभीर, हिमांशु शर्मा,पुनीत शुक्ला, राकेश गोयल, नवल कंबोज, विपन सभ्रवाल,नरेंद्र पाल सिंह ढिल्लों,राजन शर्मा,गौरव राय,सोनू हंस,दीपक बावा,आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नशों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दीनानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 7,500 मिलीलीटर अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है।

    रिपोर्टर – अमनदीप शर्मा, गुरदासपुर :- 19 जुलाई, नशों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दीनानगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को 7,500 मिलीलीटर अवैध…

    Read more

    अमृतसर में 8.3 किलोग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित एक नाबालिग समेत दो गिरफ्तार।

    रिपोर्टर – दीपक राज, पंजाब :- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    कालका रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – रेलवे का आधुनिकीकरण ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी