जयपुर में ज्वेलरी कारोबारी का दोस्तों ने ही किया किडनैप, 20 करोड़ फिरौती मांगी, दो गिरफ्तार, बिजनेस में घाटा हो रहा था

जयपुर में ज्वेलरी कारोबारी काे 20 करोड़ रुपए की फिरौती के लिए दोस्तों ने ही किडनैप कर लिया। एक साथी साथ में किडनैप होने का नाटक करता रहा। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों दोस्तों को अरेस्ट कर लिया। कपड़े के बिजनेस में घाटा लगने पर उन्होंने दोस्त के किडनैप की साजिश रची। मामला श्यामनगर इलाके का है। एडिशनल डीसीपी (साउथ) ललित किशोर शर्मा ने बताया- फिरौती मांगने के मामले में साहिल खान (24) निवासी रावण गेट झोटवाड़ा और नदीम कुरैशी (27) निवासी संजय नगर-डी झोटवाड़ा को अरेस्ट किया गया है। श्याम नगर थाने में शनिवार को पीड़ित ज्वेलरी कारोबारी अनिकेत सोनी निवासी करणी विहार ने मामला दर्ज कराया था। शिकायत में बताया- 18 जुलाई को वह अपने दोस्त आयुष शर्मा की बर्थ-डे पार्टी में गया था। रात 2 बजे पार्टी खत्म होने पर वह कार से घर के लिए निकल रहा था। आरोपी दोस्त नदीम ने खुद के विद्याधर नगर जाने की बात बताकर आरोपी साहिल को ड्राप करने के लिए कहा। साहिल को कार में बैठाकर मैं रवाना हो गया। अजमेर रोड स्थित शिवज्ञान हाईट्स पहुंचने पर साहिल ने टॉयलेट की कहकर कार रुकवाई। कार के अनलॉक करते ही चार नकाबपोश बदमाशों ने साहिल को पकड़ लिया। बदमाशों ने ज्वेलर सक जमकर मारपीट कर गले में पहनी सोने की चेन, सोने रुद्राक्ष माला, सोने का कड़ा और पर्स में रखे क्रेडिट-डेबिट कार्ड छीन लिए।कारोबारी और आरोपी साहिल को पीछे सीट पर डालकर चारों बदमाश कार में बैठ गए। चलती कार में मारपीट कर दौलतपुरा टोल प्लाजा की तरफ ले गए। श्याम नगर थाना पुलिस ने साहिल खान और नदीम कुरैशी को गिरफ्तार किया। पिस्तौल के दम पर धमकाया- चुपचाप बैठ जा। चालाकी करने की कोशिश मत करना। बदमाशों ने छोड़ने की एवज में 20 करोड़ रुपए की मांग की। आरोपी साहिल के मोबाइल से नदीम को कॉल लगाया और कहा  इससे पैसों के लिए बोलो।ज्वेलर ने कहा- नदीम के पास कहां से पैसा होगा, ये कहकर आयुष से बात करवाने के लिए कहा। घर पर 5-7 लाख रुपए की व्यवस्था होने की कहकर आयुष से मंगवाकर देने के लिए कहा। बदमाश बोले- बैग लेकर आना, लेकिन पिता को मत लेकर आना। उसके बाद नकाबपोश बदमाशों ने कहा- इसको 2-3 दिन बाद दोबारा उठाते हैं, फिर इससे पूरे 20 करोड़ रुपए ही लेंगे। इसके बाद रोड नंबर-14 नंबर के पास कार रोकी और धमकाया  ज्यादा चालाकी मत करना। पुलिस को बताने की जरूरत नहीं है। नहीं तो तुम्हारे को दिक्कत हो जाएगी। इसके बाद बदमाश कार की चाबी अपने साथ ले गए। थोड़ी आगे कार की चाबी फेंककर चले गए। एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया- पुलिस के बयान दर्ज करने पर साहिल के साथ बिल्कुल भी मारपीट नहीं होने का पता चला। सिर्फ पीड़ित ज्वेलर से ही मारपीट कर रुपए की डिमांड की गई थी। नदीम को ही कॉल करने को लेकर भी पुलिस को शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर साहिल और नदीम ने प्लानिंग के तहत ज्वेलर दोस्त का किडनैप करना कबूल किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बिजनेस में काफी नुकसान हो गया था। जिसके कारण लोगों से काफी रुपए उधार ले रखे थे, लेकिन रुपए नहीं लौटा पा रहे थे।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया पाटोत्सव महोत्सव|

    रिपोर्टर:- सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान:- पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क में अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आज, 13 अक्टूबर 2026 को पाटोत्सव महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ…

    Read more

    जोधपुर नगर निगम चुनाव: सत्ता की चाबी 15-17 बागी निर्दलीयों के हाथ, मतगणना से पहले भाजपा और कांग्रेस में बाड़ेबंदी तेज

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​जोधपुर नगर निगम चुनाव के परिणाम से ठीक पहले दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों—भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस—ने जोड़ – तोड़ और…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|

    बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|

    स्लग—बिहार के मन जिले में घोघरडीहा प्रखंड जीविका परियोजनाओं कार्यलय में कांट्रेक्टर, नागरिक के साथ बदतमीजी, छत से फेंकने का आदि है आरोप।

    स्लग—बिहार के मन जिले में घोघरडीहा प्रखंड जीविका परियोजनाओं कार्यलय में कांट्रेक्टर, नागरिक के साथ बदतमीजी, छत से फेंकने का आदि है आरोप।

    वसई-विरार महानगरपालिका की सुरुची समुद्र तट पर भव्य स्वच्छता मुहिम; 3 हजार से अधिक नागरिकों की भागीदारी, 22 टन कचरा एकत्रित, 200 सुरुची वृक्षों का रोपण|

    वसई-विरार महानगरपालिका की सुरुची समुद्र तट पर भव्य स्वच्छता मुहिम; 3 हजार से अधिक नागरिकों की भागीदारी, 22 टन कचरा एकत्रित, 200 सुरुची वृक्षों का रोपण|

    जनसेवा ही लक्ष्य, जनता का विश्वास ही असली ताकत! वसई कोलीवाड़ा में अफीफ जमील शेख ने समाजसेवा के जरिए बनाई अलग पहचान|

    जनसेवा ही लक्ष्य, जनता का विश्वास ही असली ताकत! वसई कोलीवाड़ा में अफीफ जमील शेख ने समाजसेवा के जरिए बनाई अलग पहचान|